Pakistan Violence in Sindh : भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान अब अपने घर में घिरता जा रहा है। बलूचिस्तान के बाद सिंध प्रांत में जबरदस्त दंगे की खबर सामने आ रही है, जहां लोगों ने सिंध के होम मिनिस्टर के घर में आग लगा दी और जमकर गोलियां चलाईं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि सिंध में क्यों हो रहा विरोध?
प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के घर तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। इस दौरान लोगों ने नौशेरा फिरोजपुर में हवाई फायरिंग भी की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर ट्रैफिक जाम की कोशिश थी। लोगों ने ट्रकों में लूटपाट की और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें : भारत ने फिर किया पाकिस्तान को बेनकाब, बलूचिस्तान स्कूल बस हमले के आरोपों पर दिया ये जवाब
सिंध में क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?
पाकिस्तान की सेना ने सिंधु नदी का पानी डायवर्ट करने के लिए प्रस्ताव पास किया, जिसका स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नहर बन जाने से नदी के पानी का ज्यादा हिस्सा उसके इस्तेमाल से चला जाएगा। ऐसे में स्थानीय लोगों के सामने पानी का संकट आ जाएगा। लोग पाकिस्तानी सेना के इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं।
पाकिस्तान बन रहा फेल्ड स्टेट
भले ही असीम मुनीर ने खुद को फिल्ड मार्शल बना लिया, लेकिन पाकिस्तान तेजी से फेल्ड स्टेट (Failed State) होता जा रहा है। सिंध प्रांत में हुई हिंसा में एक एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है और होम मिनिस्टर के घर में आग लगी दिख रही है।
अपने ही घर में घिरा पाकिस्तान
पाकिस्तान अपने ही घर में चौतरफा घिर गया है। पाकिस्तानी सेना ने अपने ही देश में ड्रोन हमला किया, जिसमें 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुआ। अब सेना और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का झूठा प्रचार’, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने WHO में PAK को घेरा
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
6 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
6 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
9 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines