'सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का झूठा प्रचार', आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने WHO में PAK को घेरा

भारत से पिटने के बाद भी पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। इसके बाद भी पाक अपनी जमीन पर आतंकियों को पनाह दे रहा है। आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने डल्ब्यूएचओ में पाकिस्तान को घेरा।

PM MODI AND Shehbaz Sharif

पीएम मोदी और शहबाज शरीफ।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। अब भारत पूरी दुनिया में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब कर रहा है। इसी क्रम में भारत ने डब्ल्यूएचओ (WHO) को पाक घेरा और कहा कि सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान झूठा प्रचार कर रहा है।

विज्ञापन

भारत की ओर से राजनयिक अनुपमा सिंह ने बुधवार को WHO में आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान की भूमिका को लेकर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिहादी आतंक का मुख्य केंद्र है। आतंक के प्रायोजक और आयोजक पाकिस्तानी जमीन से ही संचालित होते हैं।

विज्ञापन

सिंधु जल समझौते पर भारत ने क्या बोला?

राजनयिक अनुपमा सिंह ने डब्ल्यूएचओ में सिंधु जल समझौते का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर झूठा प्रचार कर रहा है और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश खुद को पीड़ित के रूप में पेश नहीं कर सकता है।

विज्ञापन

सांसदों का डेलिगेशन हुआ रवाना 

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। अब भारत ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने की ठान ली है। इसी क्रम में आतंकवाद मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने के लिए सांसदों के डेलिगेशन का ग्रुप विदेश के अलग-अलग देशों के दौरे पर निकल रहा है, जहां नेता पाकिस्तान की पोल खोलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ