Pakistan Train Hijack Latest Update: बलूच लिबरेशन आर्मी ने 11 मार्च को पाकिस्तान की ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। 500 यात्रियों से भरी इस ट्रेन को हाईजैक करने के बाद बलूच विद्रोहियों ने अपना मकसद भी बताया और पाक सरकार को सचेत किया कि अगर उन्होंने कोई सैन्य अभियान चलाया तो वो लोगों को मार देंगे। हाईजैकिंग से लेकर बंधकों की रिहाई तक के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं लोगों ने अपनी आपबीती भी सुनाई और बताया कि उन्होंने क्या-क्या झेला।
बुजुर्ग व्यक्ति की हालत हुई खराब
पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस को बलूच विद्रोहियों के द्वारा हाईजैक कर लिया गया था। 9 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। अब जो लोग रिहा हो चुके हैं उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बुरी तरह खांसते हुए नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘ब्लास्ट हुए तो लगा..खुदा से बुलावा आ गया…’ पाकिस्तान हाईजैक ट्रेन से रिहा हुए शख्स ने सुनाई आपबीती
हालत इतनी खराब है कि वो बोल भी नहीं पा रहा। उन्होंने बताया कि कैसे वो ट्रेन से बाहर आए और यहां तक पहुंचे।
डर से कांपते हुए बोले उनके पास बंदूकें थीं
दो युवक रेल की पटरी पर बहुत ही बुरी हालत में दिखाई दिए। जिनके पैरों में चप्पल भी नहीं थी। वो डर के मारे कांप रहे थे। उन्होंने बताया कि जब ब्लास्ट के बाद ट्रेन रुकी तो कुछ लोग हाथों में बंदूक लिए ट्रेन में चढ़े। जो लोग डर से नीचे लेट गए थे उन्हें उठाया।
युवक इतने डरे हुए थे कि हाथ पकड़कर वहां से निकल पड़े।
फैमिली वालों को जाने दिया
एक व्यक्ति ने बताया कि बम धमाकों के बाद ट्रेन रुक गई और उसमें कुछ हथियारबंद लोग चढ़े। ब्लास्ट की आवाज से लोग बुरी तरह डर गए थे, लेकिन विद्रोहियों ने कहा कि डरो मत हम तुम्हें कुछ नहीं करेंगे। जो अपनी फैमिली के साथ हैं वो जा सकते हैं।
व्यक्ति ने बताया कि उनके डिब्बे में तो उन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन बाकी 8 डिब्बों का उन्हें पता नहीं। हां फायरिंग की आवाजें आ रही थीं।
घायलों को मिली मेडिकल सुविधा
हाईजैक हुई ट्रेन से जिन लोगों की रिहाई हुई या रेस्क्यू हुआ उनमें से कई लोग घायल हो चुके थे। किसी को गोली लगी थी तो किसी को पिटा गया था। ऐसे में रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों के लिए इलाज की सुविधा मुहैया करवाई।
लोगों को खुले आसमान के नीचे ही इलाज दिया जा रहा है ताकि किसी तरह की जान की हानि न हो।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हाईजैक ट्रेन के बंधकों के वीडियो आए सामने, जानें कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
6 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
7 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines