Pakistan Blast News: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बलूचिस्तान प्रांत के के क्वेटा में चमन फाटक के पास एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, फाटक के बिल्कुल नजदीक से गुजर रही एक भरी पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाकर संदिग्ध आत्मघाती हमला (Suicide Bomb Attack) किया गया है, जिसमें अब तक कम से कम 23 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी है, वहीं 47 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में रूस का बड़ा हमला, कितनी खतरनाक है ओरेश्निक मिसाइल? जिससे हमले की आशंका
अस्पताल में बढ़ रही घायलों की संख्या
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेरा बंदी कर ब्लास्ट में घायल हुए लोगों को तत्काल रूप से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई लोगों की हालात अभी भी गंभीर बताई जा रही है. इस धमाके के बाद सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है. इस खतरनाक आत्मघाती हमले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि येम एक सुनियोजित हमला था, जिसे ट्रेन के गुजरने के वक्त अंजाम दिया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा जानमाल का नुकसान किया जा सके. हालांकि अभी जांच जारी है.
किसने किया ये हमला?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके की वजह से एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि ये ट्रेन क्वेटा कैंट इलाके की तरफ जा रही थी, तभी रेलवे लाइन पर विस्फोट हुआ. बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि धमाका कैसे हुआ. फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में इस मुस्लिम समुदाय को, ईद मनाने पर बैन! जानवर के साथ दिखना भी
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
7 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
15 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
17 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
18 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
20 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
20 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines