Pakistan: सुरक्षा चूक के कारण हुआ था कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
Edited By Amit Kasana

घटनास्थल की तस्वीर
इस्लामाबाद: कराची पुलिस मुख्यालय पर शुक्रवार को सुरक्षा में चूक के कारण आतंकी हमला हुआ था। शनिवार को मीडिया रिर्पोट्स में यह खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन तहीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने मुख्य मार्ग पर स्थित मुख्यालय पर हमला किया। इस पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं। लेकिन यहां प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था।
सूत्रों के अनुसार आतंकवादी कथित तौर पर पीछे की दीवार पर चढ़कर मुख्यालय परिसर में घुसे थे। बताया जा रहा है कि हमले के समय मुख्यालय में तीन सुरक्षा चौकियों पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। पिछली दीवार पर कंटीले तार काटे हुए मिले हैं। जहां से आतंकी घुसे वहां कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगा है।
Pakistan: Security lapses identified in Karachi Police Headquarters terror attack
Read @ANI Story | https://t.co/48kMqakHKN#Pakistan #KarachiPolice #TerrorAttack #Terror pic.twitter.com/yElL0ivQ9q
— ANI Digital (@ani_digital) February 18, 2023
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला हुआ। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। जिसमें पांच आतंकवादियों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में दो पुलिस कांस्टेबल, एक रेंजर्स कर्मी और एक नागरिक सहित चार अन्य लोग भी मारे गए और 17 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम आठ हथियारबंद आतंकवादी कराची में शरिया फैसल स्थित पुलिस प्रमुख के कार्यालय में घुस गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: