हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता ने शख्स को ड्राइविंग सिखाने के लिए रखा, बेटी को ड्राइवर के इस स्टाइल से हुआ प्यार... फिर कर ली शादी

विज्ञापन

Pakistani Girl Love Story: आपने प्यार की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन पाकिस्तान की एक लड़की की ऐसी लव स्टोरी है जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। दरअसल, लड़की के पिता ने एक शख्स को ड्राइविंग सिखाने के लिए रखा था। इस दौरान बेटी को ड्राइवर के गियर बदलने के स्टाइल पर ऐसा प्यार आया कि उसने ड्राइवर से शादी कर ली। पाकिस्तान की मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

अभी पढ़ें – Imran Khan Attack: इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और ISI अधिकारी को बताया हमले का आरोपी

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की एक 17 वर्षीय लड़की ने अपने 21 वर्षीय ड्राइवर से शादी कर ली, जब उसे कार के गियर बदलने के तरीके से प्यार हो गया था। डेली पाकिस्तान को दिए एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन

प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई जब पिता ने अपनी बेटी को कार ड्राइविंग सिखाने के लिए एक शख्स को काम पर रखा। उस पिता को शायद ही पता हो कि जिसे वो काम पर रख रहा है, थोड़ी दिनों बाद ही वह उसका दामाद बन जाएगा। बातचीत के दौरान जब किशोरी से पूछा गया कि आप अपने हसबैंड को कौन सा गाना डेडिकेट करना चाहेंगी तो उसने 1973 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बॉबी’ का गाना ‘हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाभी खो जाए’ गाया।

अभी पढ़ें – Attack on Imran Khan: हमलावर के निशाने पर था इमरान खान का सीना… जानें कौन है वो शख्स जिसने मोड़ दिया गोली का रुख

विज्ञापन

पिता ने भी दिया साथ, खुश होकर कार गिफ्ट की

किशोरी से शादी करने वाले शख्स ने बताया कि उसे पहली बार किसी ने प्रपोज किया था, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि हम दोनों की शादी से किसी को भी कोई परेशानी नहीं है। उसने बताया कि मेरी पत्नी के पिता इतने खुश थे कि उन्होंने वह कार हमें गिफ्ट कर दी जिस पर मैं ड्राइविंग सिखाता था।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola