Pakistan Sukkur Train Accident Anniversary: 1500 पैसेंजर्स, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार, मुलतान से कराची तक का सफर, अचानक जोरदार टक्कर हुई और पटरी से उतर गए ट्रेन की डिब्बे…मौके पर ही 300 से ज्यादा लोग ‘मौत’ की नींद सो गए। लाइनमैन की एक गलती ने 4 जनवरी को पाकिस्तान को वो दर्द दे दिया, जिसे चाहकर भी कोई कभी भुला नहीं पाएगा। हादसे की जांच हुई तो लाइनमैन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली कि गलती से उसने पैसेंजर ट्रेन को उस पटरी पर डाल दिया, जिस पर एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। जांच में रेल कर्मचारियों को सीधे तौर पर आपदा के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। 3 कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ था।
क्या हुआ था 4 जनवरी 1990 की उस रात को?
4 जनवरी 1990 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सुक्कुर के पास सांगी गांव में ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में करीब 307 लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेन के डिब्बे काटकर लाशें निकालनी पड़ीं। 16 डिब्बों वाली बहाउद्दीन ज़कारिया एक्सप्रेस मुल्तान से कराची के लिए निकली थी। 1500 यात्री नींद के आगोश में थे। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही थी कि सांगी गांव के पास लाइनमैन ने ट्रेन को उस पटरी पर डाल दिया, जिस पर मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। इससे पहले की ड्राइवर ब्रेक लगा पाता, ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई और आगे के डिब्बे पटरी से उतरकर हादसाग्रस्त हो गए।
यह भी पढ़ें: Iran: कौन थे कासिम सुलेमानी, जिनकी मजार के पास हुए विस्फोट में मारे गए 100 से ज्यादा लोग
गायब हो गए थे स्टेशन मैनेजर और लाइनमैन
5 जनवरी की सुबह जब लोगों ने टेलिविजन पर हादसे की भयावहता देखी तो पूरा पाकिस्तान गम में डूब गया। हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए खुद उस समय की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो कराची से मुलतान मिलने के लिए आई थीं। उन्होंने हादसे को त्रासदी बताया और इसके पीछे साजिश होने की बात कही। वहीं जांच के दौरान पता चला कि हादसा होते ही स्टेशन मैनेजर और 2 लाइनमैन गायब हो गए, जिनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि गायब होकर उन्होंने साबित कर दिया था कि हादसा उनकी वजह से हुआ है। इससे पहले एक हादसा 1953 में हुआ था, जिसमें करीब 200 लोगों मारे गए थे। हादसे हादसे में 300 की जान गई थी।
यह भी पढ़ें: कौन था 40 करोड़ का ईनामी Saleh Al-Arouri, जिसे इजराइल ने ड्रोन हमले में मार गिराया
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
8 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
9 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
11 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
12 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
13 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
16 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
18 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
19 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines