भारत के सामने 4 दिन भी टिक नहीं पाया पाकिस्तान, 'ऑपरेशन सिंदूर' में करने लगा त्राहिमाम; स्टडी में बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी. इस कायराना हमले के जवाब में भारत सरकार ने अपनी सेना को खुली छूट दी, जिससे पाकिस्तान को सबक सिखाया जा सके.

ASIM MUNIR.jpg

भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान कितने भी बड़े दावे कर ले, लेकिन दुनिया के सामने उसकी पोल खुल ही जाती है. पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के जवाब में भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इस दौरान पाकिस्तान से साथ भारत के संघर्ष ने दुनिया को भी टेंशन में डाल दिया. भारत की सैन्य ताकत के सामने पाकिस्तान 4 दिन ही टिक पाया और संघर्ष विराम का ऐलान कर अपनी जान बचाई. हाल ही में स्विट्जरलैंड की फेमस सेंटर फॉर मिलिट्री हिस्ट्री एंड पर्सपेक्टिव स्टडीज (CHPM) में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के दावों की पोल खोल दी.

विज्ञापन

नई रिपोर्ट के अनुसार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना ने महज चार दिनों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला खड़ा किया, जिसके बाद शहबाज सरकार और आसिम मुनीर युद्धविराम की गुहार लगाने लगा. सैन्य इतिहासकार एड्रियन फॉन्टानेलाज द्वारा तैयार की गई ये स्टडी 7 से 10 मई तक चले 88 घंटे के संघर्ष पर जारी की गई है.

विज्ञापन

पाकिस्तान भांप नहीं पाया भारत का प्लान


रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने एक भारतीय लड़ाकू विमान राफेल के नुकसान पर कुछ ज्यादा ही फोकस किया, जिससे भारत का असली रणनीतिक परिणाम छिप गया. स्विस एक्सपर्ट का कहना है कि यह शुरुआती झटका भारत के लिए रणनीतिक हार नहीं, बल्कि बाद की निर्णायक कार्रवाई का आधार बना. भारत ने व्यवस्थित तरीके से पाकिस्तान की एयर डिफेंस और स्ट्राइक क्षमता को तोड़ा और अपनी शर्तों पर युद्धविराम थोप दिया.

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भूल नहीं पाएगा पाकिस्तान


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या कर दी. इस कायराना हमले के जवाब में भारत सरकार ने अपनी सेना को खुली छूट दी, जिससे पाकिस्तान को सबक सिखाया जा सके और भविष्य में आतंकी हमलों पर रोक लगे. 7 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के बहावलपुर, मुरीदके जैसे प्रमुख ठिकानों पर सटीक लंबी दूरी के हमले किए.

पाकिस्तान के एयरबेस को किया बर्बाद


पाकिस्तान ने आक्रामक जवाब दिया और पहली रात दर्जनों विमानों की भयंकर हवाई जंग हुई. चीनी पीएल-15 मिसाइलों की मदद से पाकिस्तान ने भारत को कुछ नुकसान पहुंचाया, जिसमें एक राफेल भी शामिल था. इसके बाद भारत ने फोकस दुश्मन की वायु रक्षा को निष्क्रिय करने पर किया. ब्रह्मोस, SCALP-EG जैसी क्रूज मिसाइलों से रडार, सतह-से-हवा मिसाइलें और कमांड सेंटर तबाह किए गए. पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेसों पर सटीक हमलों से रनवे, हैंगर और लॉजिस्टिक्स बर्बाद हो गए.

विज्ञापन

पाकिस्तान की वायुसेना ने डाले हथियार


भारत की IACCCS, S-400, बराक-8 जैसी लेयर्ड डिफेंस प्रणालियों ने पाकिस्तानी जवाबी हमलों को लगभग नाकाम कर दिया. 10 मई तक भारत ने पाकिस्तान पर वायु वर्चस्व हासिल कर लिया और दुश्मन की वायुसेना को पंगु बना दिया. जिसके बाद उसके पास युद्धविराम के अलावा और कोई चारा नहीं बचा. स्विस थिंक टैंक ने दावा किया कि’ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सैन्य नीति में बड़ा बदलाव है. भारत सरकार ने भी ऐलान किया कि देश पर हुए किसी भी आतंकी हमले को अब ‘एक्ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा और जवाब इससे भी ज्यादा भयानक होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ