Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब में एक स्कूल वैन पर फायरिंग में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 5 की हालत नाजुक बनी हुई है। हमला 22 अगस्त को लाहौर से 400 किलोमीटर दूर अटक जिले के ढेरी कोट इलाके में हुआ है। बदमाशों ने वैन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक वैन बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। तभी अज्ञात शूटरों ने फायरिंग की। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। जो पांच बच्चे घायल हुए हैं, उनकी उम्र 5-10 साल है। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दो बच्चों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। ड्राइवर को भी हमले में चोटें लगी हैं। पुलिस अधिकारी सरदार ग्यास गुल ने बताया कि आरोपियों को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।
वारदात को लेकर सीएम ने जारी किए आदेश
हमला क्यों किया गया? इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आतंकवाद के पहलू से भी जांच कर रही है। क्या वैन के ड्राइवर की किसी से दुश्मनी थी? सभी एंगल पर कड़ी से कड़ी जोड़ जा रही है। वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री और पंजाब की सीएम मरियम नवाज ने वारदात के बाद संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि वारदात में शामिल किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस को जल्द से जल्द शूटरों को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः बदलापुर-अकोला के बाद मुंबई में रेप, 13 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, FIR दर्ज आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के आईजी डॉ. उस्मान अनवर ने कहा कि रावलपिंडी के क्षेत्रीय अधिकारी से मदद मांगी गई है। अटक डीपीओ को तुरंत आरोपियों को अरेस्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए हैं। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी बच्चों की मौत पर दुख जताया है।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
50 mins agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
1 hr agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
2 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
11 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
11 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
15 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
16 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
16 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines