Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर है। पाकिस्तान स्थित पंजाब सरकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जमां पार्क स्थित अपने घर में 30-40 आतंकियों को पनाह दी है। अंतरिम पंजाब सरकार ने इमरान खान को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आतंकियों को लाहौर पुलिस को सौंप दें। पुलिस ने इमरान के आवास और पूरे इलाके को घेर लिया है।
मंत्री आमिर मीर ने कहा- हमारे पास पुख्ता सबूत
पंजाब के अंतरिम सूचना मंत्री आमिर मीर ने कहा है कि जियो-फेंसिंग के जरिए जमां पार्क में आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली है। इन आतंकियों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस पर हमला किया था। इसलिए पीटीआई चीफ से अनुरोध किया जा रहा है कि इन आतंकवादियों को सौंप दें। पंजाब की अंतरिम सरकार पीटीआई नेतृत्व को उन आतंकवादियों को सौंपने के लिए 24 घंटे का समय दे रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों के पास हमलों में उनकी संलिप्तता के सबूत हैं।
शिरीन मजारी हत्या के प्रयास मामले में बरी
इस्लामाबाद की अदालत ने पीटीआई नेता शिरीन मजारी को ‘हत्या के प्रयास’ मामले से बरी कर दिया। एक दिन पहले शिरीन मजारी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मजारी को अदियाला जेल के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।
नेशनल एसेंबली में इमरान को फांसी देने की उठी थी मांग
दो दिन पहले 15 मई को शहबाज शरीफ सरकार ने चीफ जस्टिस (CJP) उमर अता बांदियाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है। नेशनल एसेंबली (NA) ने चीफ जस्टिस के खिलाफ रेफरेंस (Reference) दर्ज करने और फाइल तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति के गठन की मांग की गई।
वहीं, पाकिस्तान की संसद में सोमवार को इमरान खान को फांसी दिए जाने की मांग उठी। नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता रियाज अहमद खान ने कहा कि इमरान को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। लेकिन अदालतें उनका दामाद जैसा स्वागत कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Pakistan Politics: पूर्व पीएम इमरान खान के खिलाफ पाक सेना उठा सकती है बड़ा कदम; आर्मी चीफ ने दिए ये निर्देश
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
16 mins agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
49 mins agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
2 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
10 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
11 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
14 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
15 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
16 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
23 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines