Pakistan News : पाकिस्तान में अगले महीने आम चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर लव गुरु बन गए हैं। पागल सास, शादी की कोई उम्र नहीं, इसे लेकर पाक के लव गुरु पीएम ने नए साल पर अपने देशवासियों को कई अजीबोगरीब टिप्स दिए हैं। उन्होंने वीडियो के जरिये इन सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही उन्होंने पहले प्यार या नौकरी के सवाल पर भी जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें : क्यों India और Pakistan ने शेयर की परमाणु ठिकानों की सूची?
नए साल के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक कक्कर ने नौजवानों को टिप्स देते हुए कहा कि भले ही व्यक्ति की उम्र 52 साल हो या 82 साल, अगर उसे कोई महिला पसंद है तो उससे शादी जरूर करनी चाहिए। उन्होंने सास पागल होने के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों को अपनी सास से निपटने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट कोर्स करना चाहिए।
अगर किसी व्यक्ति के पास पैसे नहीं हैं और वह किसी को प्रभावित करना चाहता है तो इसके लिए क्या करना चाहिए? इस सवाल के जवाब पर कक्कर ने कहा कि मैंने आजतक किसी व्यक्ति को प्रभावित करने का प्रयास नहीं किया है, बल्कि वे खुद ही प्रभावित हुए हैं। इसके बाद उन्होंने प्यार पर जवाब दिया है।
प्यार और नौकरी के बीच किसी एक चीज को चुनना है तो क्या करना चाहिए? इस पर कक्कर ने कहा कि किसी व्यक्ति को विदेश में नौकरी उनकी क्षमता के अनुसार मिलती है, जबकि प्यार संयोग। ऐसे में आपको नौकरी का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। आपको बता दें कि अनवर उल हक काकर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने नए साल पर देशवासियों को वीडियो से ये संदेश दिए हैं।
(Valium)
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
6 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
8 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
12 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
13 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
16 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
16 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
20 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
20 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
20 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines