Pakistan Politics: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के हजारों कार्यकर्ता उनके समर्थन में लाहौर स्थित उनके घर के बाहर जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक, लाहौर की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने इमरान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद पूर्व पीएम ने सुरक्षात्मक जमानत के लिए लाहौर हाई कोर्ट का रूख किया था। वहां से भी जमानत रद्द होने पर उनकी गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है।
आंतकवाद रोधी कोर्ट ने पेश नहीं होने पर रद्द की थी जमानत
इमरान को गिरफ्तार किए जाने की आशंका पर उनके घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया। बता दें कि पाकिस्तान चुनाव आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन के मामले में इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दो दिन पहले आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने तोशखाना मामले में उनकी अयोग्यता के बाद ईसीपी के बाहर एक विरोध मामले में पेश नहीं होने के लिए उनकी अंतरिम जमानत को बढ़ाने के अनुरोध को खारिज कर दिया था।
और पढ़िए – सीरिया पर इजरायल का मिसाइल अटैक, रिहाइशी इलाके को बनाया निशाना, 15 की मौत
PTI नेता बोले- इमरान को गिरफ्तार किया तो पूरा देश सड़कों पर उतरेगा
पीटीआई नेता मुसरत जमशेद चीमा ने कहा कि अगर सरकार ने पीटीआई नेता को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो पूरा देश सड़कों पर उतर आएगा। उन्होंने कहा कि इमरान खान के घर के बाहर बैठी सभी महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए लाठी लिए हुए थीं। ये भी महिलाएं पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि सम्मानित परिवारों से थीं। उन्होंने कहा कि इमरान खान को गिरफ्तार करना आसान नहीं होगा और वे ‘जेल भरो’ अभियान भी शुरू करेंगे।
पीटीआई के सोशल मीडिया फोकल पर्सन अजहर मशवानी ने बताया कि गिरफ्तारी के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए पीटीआई के हजारों कार्यकर्ता स्थायी रूप से इमरान खान के घर के बाहर डेरा डाले हुए हैं। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि वे किसी को भी इमरान खान को गिरफ्तार नहीं करने देंगे और उन्हें गिरफ्तार करने के किसी भी प्रयास को विफल कर देंगे।
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
59 mins agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
7 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
7 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
9 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
16 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
17 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines