मिडिल ईस्ट जंग में 1 महीने बाद आखिरकार 2 हफ्तों सीजफायर हो गया है। ईरान और अमेरिका के बीच 10 अप्रैल को पाकिस्तान में सीजफायर की शर्तों पर बैठक होगी। इस पर अब पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ का बयान सामने आया है। शरीफ ने पुष्टि करते हुए कहा कि अत्यंत विनम्रता के साथ, मैं यह घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं कि इस्लामिक गणराज्य ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों सहित, लेबनान और अन्य सभी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
शरीफ ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मैं इस दूरदर्शी कदम का हार्दिक स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मैं उनके प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में सभी विवादों के समाधान के लिए एक निर्णायक समझौते पर आगे की बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं।
यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्धविराम को इजरायल ने दिया पहला झटका, PM नेतन्याहू ने लेबनान पर हमले जारी रखने का किया ऐलान
पोस्ट में पाक पीएम ने कहा कि दोनों पक्षों ने उल्लेखनीय बुद्धिमत्ता और सूझबूझ का प्रदर्शन किया है और शांति एवं स्थिरता के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में रचनात्मक रूप से लगे रहे हैं। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि ‘इस्लामाबाद वार्ता’ स्थायी शांति प्राप्त करने में सफल होगी और आने वाले दिनों में और भी अच्छी खबरें साझा करने की कामना करते हैं।
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद ट्रंप की आफत? 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा, व्हाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
50 mins agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
51 mins agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
7 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoLIVE: मेरे खिलाफ 45 नहीं, 100 FIR होनी चाहिए- राहुल गांधी
9 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
9 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
23 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines