Shejbaz Sharif: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के हाथों पस्त होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर मिम्स की बाढ़ आ गई। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन दाम्बुदजो मनांगाग्वा ने भी इसको लेकर ट्वीट किया और अपनी टीम को जीत के लिए बधाई दी। साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा कि जिम्बाब्वे के लिए क्या जीत! टीम को बधाई। अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना…#PakvsZim
अभी पढ़ें – US Road Accident: मैसाचुसेट्स में सड़क दुर्घटना में 3 भारतीय छात्रों की मौत
जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की ओर से किए गए इस ट्वीट के बाद इस लड़ाई में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी कूद गए। उन्होंने लिखा कि “हम पाकिस्तानियों को बाउंस बैक करने की फनी हैबिट है।”
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ताली वाले इमोजी के साथ लिखा कि हमारे पास असली मिस्टर बीन नहीं हो सकता है, लेकिन हमारे पास असली क्रिकेट भावना है और हम पाकिस्तानियों को बाउंस बैक करने की एक अजीब आदत है। राष्ट्रपति इमर्सन दाम्बुदजो मनांगाग्वा को बधाई. आपकी टीम ने वास्तव में अच्छा खेला आज।”
क्या है मिस्टर बीन का पूरा मामला
राष्ट्रपति इमर्सन ने पाकिस्तान के कॉमेडी एक्टर आसिफ मुहम्मद पर चुटकी ली, जो रोवन एटकिंसन द्वारा निभाए गए मिस्टर बीन के डोपेलगैंगर हैं। आसिफ ने मिस्टर बीन के रूप में 2016 में जिम्बाब्वे की यात्रा की थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों के अभ्यास के अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड किया।
पाक बोर्ड के इस ट्वीट पर न्गुगी चासुरा नाम के एक ट्विटर यूजर ने जवाब दिया, “जिम्बाब्वे के रूप में हम आपको माफ नहीं करेंगे… आप एक बार हमें मिस्टर बीन रोवन की जगह फ्रॉड पाक बीन दिया.. हम कल मामले को सुलझा लेंगे बस दुआ करें कि बारिश आपको बचा ले…#ZIMVSPAK”
इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का बवंडर खड़ा कर दिया और यहां तक कि पाकिस्तान-जिम्बाब्वे को ‘मिस्टर बीन डर्बी’ का टैग भी मिल गया। रविवार को अपने शुरुआती मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवरों में 129-8 ही बना पाई। पर्थ में पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 130 बनाए थे।
मैच के अंतिम गेंद पर शाहीन अफरीदी रन आउट हो गए और जिम्बाब्वे ने ये इस मैच को एक रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सिकंदर रजा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं वास्तव में लड़कों के इस समूह में विश्वास करता हूं। मैं जिम्बाब्वे क्रिकेट का हिस्सा रहा हूं, मैं इसे सर्वश्रेष्ठ जीत के रूप में आंकूंगा।”
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
1 hr ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
3 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
10 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
19 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines