Pakistan Employee Pension: पाकिस्तान सरकार ने नए साल पर पेंशनकर्मियों को झटका दिया है। सरकार ने बढ़ते पेंशन बिल को कम करने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सशस्त्र कर्मियों के पेंशन में कटौती की है। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। बता दें कि इस समय पाकिस्तान में व्यय के तौर पर ऋण अदायगी, रक्षा और विकास के बाद चौथे स्थान पर पेंशन है।
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं। जिनमें पहली बार मिलने वाली पेंशन में कटौती, भविष्य में पेंशन वृद्धि निर्धारित करने वाले आधार में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अगर कोई एक से ज्यादा पेंशन पाता है तो उसे एक ही पेंशन मिलेगी। सभी बदलाव नए साल से लागू हो गए हैं। अधिसूचना के अनुसार वेतन और पेंशन आयोग 2020 की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि अब ऐसी स्थिति में जहां कोई व्यक्ति एक से अधिक पेंशन का हकदार है तो उसे केवल एक पेंशन लेने का विकल्प चुनने के लिए अधिकृत किया जाएगा।
नए साल के पहले दिन दिया महंगाई का झटका
बता दें कि इससे पहले मई में आईएमएफ ने पाकिस्तानी सरकार से कहा कि जिन पेंशनर्स को एक लाख रुपये से ज्यादा की पेंशन दी जा रही है, उन पर टैक्स लगाया जाए। बदहाल आर्थिक हालात के कारण पाकिस्तान अब तक दुनिया से अरबों रुपये का कर्ज ले चुका है और लेता ही जा रहा है। इससे एक दिन पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ा दिए। सरकार ने पेट्रोल के दाम में 2 रुपये और डीजल के दाम 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी।
ये भी पढ़ेंः अरे ये क्या! 2025 में उड़ी फ्लाइट 2024 में कैसे लैंड हो गई? पढ़ें टाइम ट्रैवल का चौंकाने वाला किस्सा
अरबों का कर्ज ले चुका पाकिस्तान
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान अब तक दुनिया से अरबों रुपये का कर्ज ले चुका है और लेता ही जा रहा है। पाकिस्तान पर मई 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 124.5 अरब डाॅलर का विदेशी कर्ज है, जोकि उसकी जीडीपी का 42 फीसदी है। आईएमएफ से मिली मदद के बाद उसके खजाने में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल पाकिस्तान के पास सरकारी कंपनियों को बेचने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
ये भी पढ़ेंः Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में नए साल पर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कब से लागू?
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
25 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
4 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
6 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
10 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
19 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
21 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines