अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट भी सामने आई है. इस रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ये दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने अपने एयरबेस पर ईरानी मिलिट्री जेट्स को रुकने की अनुमति दी है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने यह कदम ईरान यूएस के हवाई हमलों से बचने के लिए उठाया है. यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पाकिस्तान खुद को अमेरिका और ईरान के बीच शांतिदूत या मध्यस्थ के रूप में पेश करता रहा है.
ईरान ने पाकिस्तान भेजे थे विमान?
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में जब यूएस-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया था, उसके कुछ ही दिनों बाद ईरान ने अपने कई विमान पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित ‘नूर खान एयरबेस’ भेजे थे. इन विमानों में खास तौर से ‘RC-130’ शामिल था, जो खुफिया जानकारी जुटाने और निगरानी के काम आता है. इसके अलावा ईरान ने अपने कुछ सिविलियन विमानों को सुरक्षा के लिहाज से अफगानिस्तान भी भेजा है, जिससे युद्ध के दौरान उन्हें तबाह होने से बचाया जा सके.
पाकिस्तान ने खारिज किया दावा
हालांकि, मिली जानाकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि नूर खान एयरबेस शहर के बीचों-बीच बना हुआ है और वहां इतने बड़े विमानों को लोगों की नजर से छिपाकर रखना नामुमकिन है. तालिबान ने भी अफगानिस्तान में ईरानी विमानों की मौजूदगी से इनकार किया है. हालांकि, अमेरिका में इस रिपोर्ट को लेकर काफी नाराजगी है और कुछ अमेरिकी सीनेटरों ने चेतावनी दी है कि अगर यह सच साबित होता है तो पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर फिर से विचार करना होगा.
यह भी पढ़ें- ईरान को ‘कब्रिस्तान’ बनाने की तैयारी शुरू? अमेरिका-इजरायल ने बनाया खतरनाक प्लान, जानें क्या करेंगे ट्रंप-नेतन्याहू
यूएस ईरान के बीच शांति वार्ता रही विफल
जंग को खत्म करने के लिए बीते महीने अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में आमने सामने हुई शांति वार्ता हो चुकी है लेकिन यह वार्ता विफल रही और कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं, ईरान ने जंग को खत्म करने के लिए युद्ध में हुए नुकसान के लिए मुआवजे और होर्मुज में नाकाबंदी खत्म करने की मांग की थी. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस प्रस्ताव को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताते हुए खारिज कर दिया है, जिससे युद्ध खत्म होने की अभी कोई उम्मीद नहीं है.
संबंधित खबरें
'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
28 mins ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
29 mins agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
1 hr agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
1 hr agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
1 hr agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
9 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
10 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
11 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
20 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines