---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘हमें पाकिस्तान की जरूरत नहीं’, सरदार अमान खान बोले- यह न ‘आजाद’, न ‘विवादित’

रावलकोट के ईदगाह मैदान में उमड़ा हजारों का हुजूम, पाकिस्तान के "आजाद कश्मीर" के झूठे नैरेटिव को सरेआम नकारा। आंदोलनकारी नेता सरदार अमान खान ने हुंकार भरते हुए कहा, पाकिस्तान को PoK की जरूरत है, हमें पाकिस्तान की नहीं। खाने-पीने के राशन और बुनियादी जरूरतों पर पाबंदी से भड़के लोग, भारत की तरफ रुख करने की दी चेतावनी।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच स्थानीय आंदोलनकारी संगठन ‘ज्वाइंट आवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) के प्रमुख नेता सरदार अमन खान ने इस्लामाबाद के दशकों पुराने नैरेटिव को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईदगाह मैदान में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “PoK न तो ‘आजाद’ है और न ही यह कोई ‘विवादित’ क्षेत्र है, बल्कि यह पाकिस्तान द्वारा जबरन कब्जाया गया एक गुलाम इलाका है।” इस बयान ने कश्मीर पर पाकिस्तान के वैश्विक दावों की पोल खोल दी है।

PoK में क्यों मचा बवाल? भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार; इंटरनेशनल कम्यूनिटी से की ये मांग

---विज्ञापन---

रावलकोट में गूंजा नारा— ‘हमें पाकिस्तान की जरूरत नहीं’

रावलकोट के ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में आयोजित एक विशाल रैली में जेएएसी (JAAC) नेता सरदार अमन खान ने इतिहास का सबसे आक्रामक भाषण दिया। उन्होंने चिल्लाकर कहा, “यह कोई विवादित क्षेत्र नहीं है। यह एक ऑक्यूपाइड टेरिटरी है। इस पर जबरन कब्जा किया गया है। हमें पाकिस्तान की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि पाकिस्तान को हमारी जरूरत है।” उनके इस बयान पर वहां मौजूद हजारों स्थानीय कश्मीरियों ने तालियों और पाकिस्तान-विरोधी नारों के साथ उनका समर्थन किया।

पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 6 नागरिकों की मौत

इस आंदोलन को दबाने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सेना ने क्रूर रवैया अपनाया हुआ है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, रावलकोट और सूधनती जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर पाकिस्तानी बलों द्वारा की गई सीधी गोलीबारी में 6 और नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें जाहिद मुगल, जफर मुगल और अर्सलान अकबर शामिल हैं। यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने इस सैन्य बर्बरता की कड़े शब्दों में निंदा की है और इस नरसंहार की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है। अब तक इस आंदोलन में कुल मौतों का आंकड़ा 20 के पार पहुंच चुका है।

---विज्ञापन---

भारत से मदद की गुहार और ‘दूसरे रास्तों’ की चेतावनी

रावलकोट में चल रहे इस आंदोलन के नेताओं ने खुलेआम चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने खाद्यान्न आपूर्ति पर लगी अघोषित नाकेबंदी और इंटरनेट बैन को तुरंत खत्म नहीं किया, तो वे “दूसरे रास्तों” को अपनाने पर मजबूर होंगे। भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, ‘दूसरे रास्तों’ का सीधा मतलब भारत की ओर हाथ बढ़ाना और नियंत्रण रेखा (LoC) को पार कर जम्मू-कश्मीर से मदद मांगना है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि वे अब मुजफ्फरबाद तक लॉन्ग मार्च निकालने जा रहे हैं और जब तक उनकी 38 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।

₹13.15 लाख करोड़ के कर्जदार ‘भिखमंगे’ पाकिस्तान को कौन-कौन देता लोन और क्यों पड़ती इतने पैसे की जरूरत? 5 पॉइंट में जानें

---विज्ञापन---

First published on: Jul 15, 2026 09:13 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola