पाकिस्तान के कराची में भारी बवाल, लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज के बाद 45 लोग गिरफ्तार

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में सिंध संस्कृति दिवस की रैली में भारी बवाल हुआ है. लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद लाठीचार्ज करके और आंसू गैस के गोले फेंककर भीड़ को खदेड़ा गया. पुलिस ने हंगामा करने वाले 45 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Pakistan Clash

सिंध सांस्कृतिक दिवस 2009 से प्रतिवर्ष दिसंबर के पहले रविवार को मनाया जाता है.

पाकिस्तान के कराची शहर में रविवार को सिंध संस्कृति दिवस रैली निकाली गई थी. इस दौरान 2 गुट आपस में भिड़ गए और भारी बवाल हुआ. लोगों ने रैली पर पथराव किया और झड़प के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, रैली में हंगामा तब हुआ, जब उन्होंने रैली को प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने को कहा. पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सैयद असद रजा ने हंगामा होने की पुष्टि की.

विज्ञापन
विज्ञापन

आंसू गैस से भीड़ को तितर-बितर किया

DIG रजा ने बताया कि रैली के दौरान टकराव तब शुरू हुआ, जब पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ. पुलिस ने लाठीचार्ज करके और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करके भीड़ को तीतर-बीतर किया. अब स्थिति नियंत्रण में है और रेड जोन पहले की तरह बंद ही रहेगा. यात्रियों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. अधिकारियों ने रैली को कराची प्रेस क्लब (KPC) की ओर जाने से पहले लाइंस एरिया से सदर की ओर जाने की सलाह दी थी, लेकिन वे नहीं माने.

पथराव में 5 पुलिस कर्मी भी हुए घायल

DIG रजा ने बताया कि रैली में शामिल लोग जिन्ना ब्रिज से मुख्य शरिया फैसला होते हुए जाना चाहते थे. जबरन रोके जाने पर लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिससे 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इस तरह सड़क मार्ग को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा और गिरफ्तारियों में बदल गया. अब शरिया फैसल के रास्ते कराची प्रेस क्लब की ओर जाने से पहले कई जुलूस वहां जमा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

12 लोगों को जमानत पर किया गया रिहा

DIG रजा ने पुष्टि की कि कराची बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा जमानत दिए जाने के बाद गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को रिहा कर दिया गया है. सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने भी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है. अतिरिक्त महानिरीक्षक ने निर्देश दिया है कि पुलिस वाहनों और नागरिकों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ