अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर लगातार दूसरी रात भी भीषण झड़प, 4 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल

Afghanistan Pakistan Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई तीसरी शांति वार्ता विफल हो गई है, जिसके बाद बॉर्डर पर तनाव गहरा गया है. 2 रात से बॉर्डर पर सेनाओं का टकराव हो रहा है और बीती रात संघर्ष में आम लोगों ने भी जान गंवाई है. फायरिंग, गोलाबारी, रॉकेट-मोर्टार अटैक में कई लोगों के घायल होने की खबर है.

pakistan afghanistan war

आतंकी संगठन TTP को लेकर दोनों देशों में जंग के हालात बने हुए हैं.

Afghanistan Pakistan Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में दूसरी रात भी सेनाओं के बीच संघर्ष जारी है. कंधार प्रांत के स्पिन बोलदक में पाकिस्तान सीमा पर लगातार दूसरी रात भीषण झड़प हुई, जिसमें 4 लोग मारे गए और करीब 80 लोग घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं. अफगानिस्तान और तालिबान ने पाकिस्तानी सेना पर बिना उकसावे के हमला करने का आरोप लगाया है. वहीं झड़पों में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन

बॉर्डर इलाकों से लोग करने लगे पलायन

पाकिस्तानी सेना के हमलों की वजह से सीमावर्ती इलाकों में विस्थापन बढ़ गया है और हजारों लोग खाने-पीने की चीजों और इलाज-दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं. बॉर्डर पर लगे एंट्री गेट को भी तोड़-फोड़ दिया गया है. आरोप हैं कि अफगान सेना ने पाकिस्तान के माजल गली और लुकमान गांव में मोर्टार दागे, जिससे लोगों के घरों में आग लग गई और वे जान बचाने के लिए भाग गए. अब दोनों देशों ने लोगों को बॉर्डर एरिया खाली करने का आदेश दे दिया है.

विज्ञापन

फेल हुई दोनों देशों की तीसरी शांति वार्ता

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने बताया कि पिछले हफ्ते अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता विफल हो गई, जिसके 2 दिन बाद 5 दिसंबर की रात को अफगान सेना और तालिबानी लड़कों ने डूरंड लाइन पर फायरिंग की. स्लिप बोलदक इलाके में पाक सेना को टारगेट करके फायरिंग की और फिर रॉकेट-मोर्टार दागे. जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भी फायरिंग की. 7 दिसंबर की रात फिर इसी तरह का टकराव हुआ.

पाक-अफगान फ्रेंडशिप गेट भी हुआ डैमेज

बीती रात हुए टकराव में बलूचिस्तान को कंधार से जोड़ने वाले फ्रेंडशिप गेट को डैमेज किया गया. दोनों ओर से गेट पर रॉकेट दागे गए. तोड़-फोड़ करते हुए कर्मचारियों को भगा दिया गया. फिर गांवों को टारगेट करके फायरिंग की गई और गोले दागे गए. पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की ओर से कहा गया है कि अगर अफगानिस्तान जंग चाहता है तो पाकिस्तान तैयार है, लेकिन TTP का खात्मा करके रहेगा, क्योंकि उसने पाकिस्तान में आतंक मचाया हुआ है.

विज्ञापन

9 अक्टूबर से दोनों देशों में टकराव के हालात

बता दें कि दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन पर गत 9 अक्टूबर को टकराव हुआ था. पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के ठिकानों को टारगेट करते हुए अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी. अफगानिस्तान ने इसे जंग का ऐलान कहते हुए जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान पर हमला किया. कई दिन चले टकराव के बाद 2 बार अस्थायी शांति विराम हुआ, लेकिन तीसरी बार शांति वार्ता फेल होने से दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ