Pakistan : पाकिस्तान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय लड़की को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उसने कुछ लड़कों के साथ डांस किया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही गांव के सरपंच भड़क गए और उनकी हत्या का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद लोग काफी गुस्से में हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के कोहिस्तान इलाके की यह घटना है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दो लड़कियों की मौज मस्ती करते हुए वीडियो अपलोड कर दिए। ये वीडियो वायरल होते ही सरपंचों के समूह यानी जिरगा ने दोनों लड़कियों की गोली मारकर हत्या करने का आदेश दिया। आदेश के बाद एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पुलिस ने दूसरी लड़की को बचा लिया है।
यह भी पढ़ें : Pakistan Karachi Fire: कराची के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 11 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
इस घटना से पूरे पाकिस्तान में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय पुलिस का मानना है कि इस मामले में मृतका के घरवाले और रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस उन लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही ऑनर किलिंग के एंगल से भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में महिलाओं की सार्वजनिक तस्वीरों पर रोक है। इस घटना को लेकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक सीएम सैयद इरशाद हुसैन शाह ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान के कोलाई-पलास जिले के पुलिस उपाधीक्षक मसूद खान का कहना है कि सोशल मीडिया पर लड़कियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो लड़कियां अपने दस्तों के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें कुछ स्थानीय लड़के भी मौजूद हैं। वीडियो में ये मौज मस्ती और डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडियो में वीडियो अपलोड होते ही गांव के सरपंच गुस्से में आ गए और दोनों लड़कियों को मौत के घाट उतार देने का फरमान जारी कर दिया।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines