Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को पत्नी बुशरा बीबी के साथ लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के दौरान लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान की पत्नी को 23 मई तक जमानत दे दी। बता दें कि कोर कमांडर के घर में आग लगाने और पिछले सप्ताह उनकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा की अन्य घटनाओं के खिलाफ दर्ज मामलों में पेशी के लिए इमरान पत्नी के साथ लाहौर उच्च न्यायालय पहुंचे थे।
इमरान खान की लाहौर हाई कोर्ट में पेशी के दौरान उनके विरोधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां जमावड़ा लगा दिया। इमरान खान की रिहाई के खिलाफ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि पीडीएम कई पार्टियों का संगठन है, जिसमें सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUIF) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सहित कई पार्टियां शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंःPakistan: ‘मुझे अगले 10 साल तक जेल में रखने का प्लान…’, पूर्व PM इमरान खान का आर्मी पर बड़ा आरोप
इस्लामाबाद हाई कोर्ट परिसर से इमरान को किया था गिरफ्तार
पीटीआई चीफ को पिछले हफ्ते इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर के बाहर भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देशभर में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। पीटीआई अध्यक्ष इमरान को रेंजर्स ने उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताया था। दो दिनों बाद इमरान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
जमानत के एक दिन बाद घर लौटे इमरान
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान शुक्रवार को जमानत मिलने के बावजूद फिर से गिरफ्तारी के डर से खुद को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) परिसर में घंटों बंद करने के बाद शनिवार को अपने लाहौर घर लौट आए।
आईएचसी ने 70 वर्षीय खान को 9 मई के बाद दर्ज सभी मामलों में गिरफ्तार करने से रोकते हुए 70 वर्षीय खान को जमानत दे दी थी और उन्हें 15 मई को आगे की राहत के लिए लाहौर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा था।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
7 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
9 hrs agoLIVE: विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत
10 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
10 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
11 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
19 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
22 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 day agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines