बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, 2 अधिकारी समेत 6 की मौत

Pakistan military chopper
विज्ञापन

नई दिल्ली: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। हादसे के दौरान हेलिकॉप्टर में दो मेजर रैंक के अधिकारियों और तीन स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) कमांडो सवार थे। पायलट समेत सभी की मौत हो गई है।

अभी पढ़ें – 14 नौसेनाओं के जहाज के बीच भारतीय जहाज ‘सतपुड़ा’ ने किया सैन्य अभ्यास, जानें खासियत 

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1574270754727677952

पाकिस्तान की एक पत्रकार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पत्रकार ने ट्वीट कर लिखा कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद खबर। बलूचिस्तान से एक और हेलिकॉप्टर दुर्घटना की खबर आ रही है। हादसे के शिकार हेलिकॉप्टर में दो मेजर और 3 एसएसजी कमांडो समेत 6 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है।

अभी पढ़ें – Viral Video: लैंडिग से पहले हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, सांसद और डिप्टी मेयर थे मौजूद

विज्ञापन

सेना के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत में हरनाई के पास एक एक मिशन के दौरान पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल, हादसे के कारणों के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ