Pakistan Man Chopped Daughter Legs: पाकिस्तान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक मुस्लिम शख्स ने अपनी बेटी के दोनों पैर काट दिए, क्योंकि उसने अपने पति से तलाक मांगा था। उसने पति के खिलाफ तलाक का केस दर्ज किया था। महिला को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पुलिस इसे घरेलू हिंसा और ऑनर किलिंग दोनों तरह के मामले मान कर चल रही है। दोनों आरोपों में एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पीड़िता के मायके वाले और ससुराली दोनों हैं।
यह भी पढ़ें: 150KM स्पीड वाले तूफान में फंसकर डूबा था जहाज, समुद्र में 550 फीट नीचे मलबा मिला, जानें कैसी है हालत?
एक आरोपी गिरफ्तार, पिता समेत बाकी फरार
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता का नाम सोबिया बैतूल शाह है। पाकिस्तान के कराची शहर के गुल टाउन इलाके की घटना है। आरोपियों की पहचान सोबिया के पिता सैयद मुस्तफा शाह, उसके चाचा सैयद कुर्बान शाह, एहसान शाह, शाह नवाज और मुश्ताक शाह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी मुश्ताक शाह को पकड़ लिया है। वहीं बाकी आरोपी फरार हैं। उन्हें खून से लथपथ दर्द से कराह रही बेटी पर तरस नहीं आया, सभी उसे मरने के लिए छोड़कर भाग गए। नौशारोफरोज इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और स्थानीय स्टेशन हाउस अधिकारी (SHO) को सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें:प्लेन क्रैश से पहले कैप्टन के आखिरी शब्द क्या थे? आसमान में आग का गोला बना था विमान, मारे गए 113 लोग
मायके वालों ने नहीं समझा उसका दर्द
पुलिस को दिए बयान में सोबिया ने बताया कि उसका पति उससे रोज मारपीट करता है। गंदी गालियां देता है और घर चलाने के लिए पैसा भी नहीं देता। वह किसी तरह 2 बच्चों का पेट भरती है। उसने कई बार मां-बाप को अपनी दुर्दशा के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। बल्कि समाज में बदनामी होने का डर दिखाते हुए उसे वापस ससुराल भेजते रहे, लेकिन जब बर्दाश्त करने की हद पार हो गई तो उसने शादी तोड़ने का फैसला लिया। उसने तलाक के लिए अर्जी दे दी, लेकिन पिता और चाचा ने नाराज होकर उसके साथ हैवानियत भरा व्यवहार किया। उसके दोनों पैर काट दिए। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने नवाब शाह अस्पताल में भर्ती कराया। वह विकलांग होने की कगार पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें:बेशर्म महिला! बीच सड़क बना रही थी शारीरिक संबंध, लोगों ने पुलिस बुलाकर कराई गिरफ्तारी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू, राष्ट्रपति शासन लगा
6 mins agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
4 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
8 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
10 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
10 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
17 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
23 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines