Pahalgam Terror Attack: पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले लिया है, ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ वो जंग लड़ने वाला है। भारत ने अरब सागर में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है, जिससे कहीं न कहीं पाक की हवाइयां उड़ी हुई हैं और वो डर से कांप रहा है। इसी बीच पाकिस्तान का एक और झूठ सामने आ गया है जिसमें वो आसमान में अपने फाइटर प्लेन के करतब दिखाता नजर आ रहा है। अब उसकी पोल खुल गई है कि जिन लड़ाकू विमानों को पाक अपना बता रहा है दरअसल वो अमेरिका के हैं और वीडियो एडिट कर पाक ने उसे अपना बताया।
फाइटर प्लेन तो निकला वीडीयो गेम
पाकिस्तान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें फाइटर प्लेन आसमान में करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा कि वो ये बताना चाहता है कि आसमान में उड़ते फाइटर प्लेन हैं उनके हैं और वो लड़ाई लड़ने को तैयार है। मगर जब तथ्यों की जांच हुई तो पता चला कि ये फेक है और वो वीडियो गेम है। ऐसे में खुद पाकिस्तान ने अपनी फजीहत करवा ली है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान एयर स्पेस बंद होने से भारत पर क्या असर? एयर इंडिया को कितने नुकसान का डर
लोगों ने उड़ाया मजाक
पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत से एक बार फिर से वो ट्रोल हो रहा है। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सेना पर ध्यान देने के बजाए वीडियो एडिटर पर ध्यान दे रहा है। किसी ने कहा कि पाक को अब शर्म आनी चाहिए ऐसी घटिया हरकत करते हुए वहीं किसी ने तो पाक को डरपोक तक कह डाला। बता दें कि अपनी फजीहत करवाने के बाद पाक ने उस वीडियो को डिलीट करवा दिया है। इसलिए हम खबर में उसे एंबेड नहीं कर सकते।
पहलगाम अटैक के बाद सख्त हुआ भारत
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 27 मासूमों की जान चली गई है और 17 लोग घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले की पूरी दुनिया में कड़ी निंदा हो रही है। भारत तो पाकिस्तान से जंग के मूड में दिखाई दे रहा है और उसके खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं जैसे वाघा बॉर्डर बंद कर दिया, पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिया। सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया और शिमला जल समझौता रद्द कर दिया। इसके अलावा एयरस्पेस पर भी पाबंदी लगा दी है।
यह भी पढ़ें: वाघा बॉर्डर पर हुई किरकिरी से बौखलाया पाकिस्तान, ‘नो एंट्री’ पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 hr agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
2 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
2 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
5 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
7 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
7 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
8 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines