---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

वाघा बॉर्डर पर हुई किरकिरी से बौखलाया पाकिस्तान, ‘नो एंट्री’ पर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों को एंट्री न देने पर सफाई दी है और भारत पर बयानबाज़ी कर डाली है। पहलगाम हमले के बाद से हालात तनावपूर्ण हैं।

---विज्ञापन---

Pakistan Latest Statement: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान की हालत पतली है। दरअसल भारत ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सभी पाकिस्तानियों को देश निकाला दे दिया है। मगर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का तो दिमाग ही खराब हो गया है। वो अपने ही लोगों को पाक में एंट्री नहीं दे रहा। ऐसे में उसकी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपने ही लोगों की पाक में एंट्री न होने पर उसकी जो किरकरी हुई है उससे वो बुरी तरह से बौखला गया है और उसने अब एक बड़ा बयान दे दिया है।

हम स्वागत करने के लिए तैयार हैं

पाकिस्तान अपनी शर्मनाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। अब उसने अपने नागरिकों को देश में न आने देने पर सफाई दी है और कहा- हमें मीडिया में आई उन खबरों की जानकारी है, जिनमें कहा गया है कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक अटारी में फंसे हुए हैं। अगर भारतीय अधिकारी अपने नागरिकों को अपनी सीमा से सीमा पार करने की अनुमति देते हैं, तो हम उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। भविष्य में भी वाघा सीमा पाकिस्तानी नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर ने पाकिस्तान में बदला था धर्म, जानें पहलगाम पर क्या बोले केपी सिंह?

अटारी बॉर्डर किया बंद

पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त होते हुए अटारी बॉर्डर बंद कर दिया है। वहीं भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। ऐसे में उन्हें देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा खत्म कर दिया और सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया। साथ ही दोनों देशों ने आवागमन के लिए स्थित वाघा अटारी बॉर्डर बंद कर दिए। इसके विरोध में पाकिस्तान ने शिमला समझौता रद्द करते हुए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान एयर स्पेस बंद होने से भारत पर क्या असर? एयर इंडिया को कितने नुकसान का डर

First published on: May 02, 2025 10:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola