Pakistan News: कराची में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, 33 लोग घायल

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाका एक गोदाम में हुआ है। बताया जा रहा है कि जहां धमाका हुआ, वहां कई परिवार रहते हैं।

Pakistan News

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

Pakistan News: पटाखे बनाने वाली जगहों पर कई बार धमाकों की घटनाएं देखने को मिलती हैं। पाकिस्तान के कराची में भी एक गोदाम में इसी तरह की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, ताज मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास जोरदार धमाका हुआ। ये घनी आबादी वाला इलाका बताया जा रहा है। ये धमाका एक गोदाम में हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 33 के करीब लोग घायल हैं। धमाका जिस तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट में हुआ उसमें कई परिवार रहते हैं।

धमाके में 2 लोगों की मौत

बिल्डिंग में धमाके में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस गोदाम में पटाखे बनाने के लिए कच्चा माल रखा था। इसके अलावा, धमाके वाली जगह से एक 16 साल के लड़की बॉडी बरामद हुई है। दूसरे शख्स की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके से पहले गदाम में आग लगी थी, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Advertisment

दमकल की टीमों के सामने रही चुनौती

पटाखे बनाने वाले सामान में आग लगी, जिसके बाद लगातार रुक-रुककर आग भड़कती रही। फायर ब्रिगेड की टीम की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं, लेकिन उनको धुएं की वजह से रेस्क्यू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, ये भी कहा जा रहा है कि ये केवल पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले सामान नहीं था, बल्कि यहां पर बम बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विस्फोटक चीजें भी जब्त की गई हैं।

धमाके से यातायात भी प्रभावित

रिहाइशी इलाकों में इस तरह की सामग्री रखने पर पाबंदी है, फिर भी लोग यहां पर सामान रखते हैं। ये धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ। गाड़ियों को नए रास्तों से जाने की सलाह दी गई है। जिस लोगों को ट्रैफिक की जानकारी चाहिए उसके लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ