Jaish-e-Mohammed: पाकिस्तान आतंकवादियों का पनाह देने वाला सबसे बड़ा देश है. यह बात पूरी दुनिया जानती है. आए दिन पाकिस्तान कुछ न कुछ ऐसा करता है कि जिससे यह बात साबित हो जाती है. अब हाल ही में एक नई खबर सामने आई है जो आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी है. दरअसल, खबर है कि जैश ने महिला विंग का गठन किया है जिसकी जिम्मेदारी मसूद अजहर की बहन सैदा अजहर को दी गई है. इस कदम को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेटवर्क को फिर से मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है.
कराची में लगा स्पेशल ट्रेनिंग कैंप
अब तक की खबरों के मुताबिक, पता चला है कि इस महिला विंग के लिए कराची में एक विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप को 9 नवंबर को लगाया जा रहा है जिसमें गरीब और युवा महिलाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से उनके दिमाग से खेला जाएगा और ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों की तरफ प्रेरित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-‘बहुत-सी चीजों को मंजूरी मैं ही दूंगा…’, राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नए मेयर ममदानी को दी धमकी
पाकिस्तानी आर्मी कर रही है मदद
सूत्रों के हवाले से खबर है कि महिला विंग को मजबूती देने का काम पाकिस्तानी सेना और ISI जैश मदद कर रहे हैं. इस नेटवर्क को जैश की बहन चलाएगी लेकिन असली सरगना मसूद अजहर ही है. हालांकि, पहले से ही ऐसी खबरें आ रही थी कि अजहर की बहन को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
कौन है सैदा अजहर?
सैदा अजहर, मसूद अजहर की बहन है. सैदा खुद को धार्मिक गुरु के रूप में समाज में पेश करती है. पाकिस्तान में उन्हें एक प्रभावी व्यक्ति माना जाता है, यहीं कारण है कि उन्हें धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं के आतंकी संगठन की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. अब पाकिस्तान की महिलाएं भी आतंक का नया चेहरा बनकर उभरने वाली है.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान ने कर दिया जंग का ऐलान! अफगानिस्तान से हाईलेवल बातचीत के बाद क्या बोले विदेश मंत्री?
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
38 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
2 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
10 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
18 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
20 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
22 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines