पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी की कैद में 450 यात्री, मारे गए 6 जवान

Pakistan Train Hijacked : पाकिस्तान में एक ट्रेन अगवा हो गई। इसे लेकर बलूच लिबरेशन आर्मी ने रेलवे ट्रैक को उड़ाकर ट्रेन को बंदी बना दिया। साथ ही यात्रियों को भी बंधक बना लिया। इसे लेकर पाकिस्तानी सरकार और सेना अलर्ट पर है।

Pakistan Train Hijacked

Pakistan Train Hijacked

Pakistan Train Hijacked : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बोलन में BLA ने ट्रैक को उड़ाकर ट्रेन को रोक दिया और 450 यात्रियों को बंधक बना लिया। मुठभेड़ में पाकिस्तान के 6 जवान मारे गए। विद्रोहियों ने पाकिस्तान को धमकी दी है कि अगर पाक सेना ने सैन्य अभियान किया तो यात्रियों को मार डालेंगे।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के माच इलाके में हथियारबंद लोगों ने मंगलवार को पेशावर-क्वेटा जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया। यह ट्रेन क्वेटा से सुबह 9 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन के 9 कोच में 450 से ज्यादा यात्री मौजूद हैं। छुट्टी मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के जवानों ने ट्रेन को बचाने की कोशिश की, लेकिन बलूच विद्रोहियों ने 6 जवानों को मार गिराया।

9 कोच वाली जाफर एक्सप्रेस हाईजैक

पाकिस्तान के समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि 9 कोच वाली जाफर एक्सप्रेस में सवार 450 यात्रियों और कर्मचारियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। ट्रेन सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी।

BLA ने पाकिस्तानी सरकार को दी ये धमकी

बीएलए के प्रवक्ता ने कहा कि बीएलए मजीद ब्रिगेड फतेह स्क्वाड और एसटीओएस की ओर से जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने का ऑपरेशन चलाया गया। ट्रेन हाईजैक की खबर मिलते ही पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना में हड़कंप मच गया। बीएलए का दावा है कि उनके कब्जे में पूरी ट्रेन और यात्री हैं। ऐसे में बीएलए ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तान कोई कार्रवाई करता है तो यात्रियों की हत्या कर देंगे। विद्रोहियों की गोलीबारी में ट्रेन का ड्राइवर भी जख्मी हो गया है। वहीं, पाकिस्तान सेना भी हाई अलर्ट पर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ