पाकिस्तानी राजदूत केके एहसान वागन कौन? जिन्हें अमेरिका में नहीं मिली एंट्री

पाकिस्तान के विदेशी राजदूत केके एहसान विगान को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। उन्हें लॉस एंजिल्स में ही रोक लिया गया। तो आइए जानते हैं केके एहसान के बारे में विस्तार से…

Pakistani Diplomat KK Ahsan Wagan & Donald Trump

Pakistan Diplomat KK Ahsan Wagan denied Entry in US: कुछ दिन पहले खबरें सामने आई थीं कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोगों को अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा। मगर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह फरमान इतनी तेजी से लागू होगा, इसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। बीते दिन पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में नहीं घुसने दिया। पाकिस्तानी डिप्लोमैट केके एहसान वागन अमेरिका यात्रा पर गए थे, हालांकि उन्हें लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने साधी चुप्पी

खबरों की मानें तो केके एहसान वागन के खिलाफ कोई शिकायत मिली है। हालांकि इस पर अमेरिका ने कोई भी औपचारिक बयान साझा नहीं किया है। अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत को रोकने की खबर पर पाकिस्तान ने भी चुप्पी साध रकी है। तो आइए जानते हैं केके एहसान आखिर कौन हैं?

विज्ञापन

केके एहसान कौन?

केके एहसान को पाकिस्तान के मशहूर राजदूतों में गिना जाता है, जो 1994 में पाकिस्तान की विदेश सेवा का हिस्सा बने थे। 1990 में उन्होंने इस्लामाबाद से सार्वजनिक प्रशासन में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई की। 2005 में उन्होंने स्विट्जरलैंड से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून में स्नातक की डिग्री ली।

विज्ञापन

5 देशों में दे चुके हैं सेवाएं

पाकिस्तानी राजदूत के रूप में केके एहसान कई बड़े देशों में अपनी सेवा दे चुके हैं। नेपाल, अमेरिका, ओमान और नाइजर में विदेशी राजदूत रहने के बाद 2024 में उन्हें तुर्कमेनिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वो तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के विदेशी राजदूत हैं। बता दें कि 2006-2004 के बीच केके एहसान अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उपमहावाणिज्य के पद पर रह चुके हैं।

विज्ञापन

निजी काम से अमेरिका गए थे एहसान

खबरों की मानें तो केके एहसान अपने किसी निजी काम से लॉस एंजिल्स गए थे, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। यह एहसान की कोई औपचारिक यात्रा नहीं थी। ऐसे में पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय इस पर क्या सफाई देता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ