Pakistan Independence Day Firing: भारत से एक दिन पहले पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान पाकिस्तान में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, कराची में हवाई फायरिंग की गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जान गवांने वालों में एक बुजुर्ग और एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं, इस फायरिंग में 60 लोग घायल भी हुए हैं।
मातम में बदला जश्न का माहौल
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के जश्न में मातम छा गया। जब यह फायरिंग हुई तब लोग आजादी के जश्न में डूबे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन तीन लोगों की जान गई है, उनमें जीजाबाद इलाके में रहने वाली एक बच्ची और एक कोरंगी इलाके के शख्स जिनका नाम स्टीफन बताया जा रहा है। वहीं, तीसरे शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें: ‘अगली बार भारत के अंदरूनी इलाकों में हमला करेगा पाकिस्तान’, मुनीर-भुट्टो के बाद अब पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी
पुलिस ने की 20 लोगों की गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए करीब 20 लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से कई हथियार बरामद किए हैं। बता दें ये पहला मामला नहीं है जब आजादी के जश्न के दौरान पाकिस्तान में लोगों की मौत हुई है।
पिछले साल भी इस तरह की घटना हुई थी। उस दौरान भी एक बच्चे की मौत हुई थी और 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी 14 अगस्त को पाकिस्तान के कई शहरों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इन मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी मेजर समेत कई सैनिकों की मौत; अफगान बॉर्डर पर कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
41 mins agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
3 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
4 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
8 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
13 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
14 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
14 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
14 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines