Pakistan Imran Khan Attack: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले करने वाले युवक का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उसने कहा इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहा था। वह बोला- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मैंने मारने की कोशिश की। हमलावर ने वीडियो में कहा कि मैं अकेला हूं। मेरे पीछे कोई नहीं है। मैं बाइक पर आया था और मैंने बाइक अपने माबू की दुकान पर खड़ी कर दी थी।
अभी पढ़ें – इमरान खान पर हुए हमले के बाद भारत का विदेश मंत्रालय भी हुआ एक्टिव, दिया ये बयान
हमलावर बोला- मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की कोशिश की। मैं और किसी को नहीं मारना चाहता। मुझे इसलिए गुस्सा आया कि इधर अजान चल रही है और उधर यह लाउड स्पीकर लगाकर चिल्ला रहा था।
हमलावर ने कहा इमरान खान लाहौर में था तभी से मैंने यह सोच लिया था उसे गोली मारनी है। वीडियो में पुलिसवाले हमलावर से पूछा कि उसने इमरान खान पर हमला क्यों किया? इस पर वह कहता है कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे और वह उससे देखा नहीं गया। हमलावर ने आगे कहा कि मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की पूरी कोशिश की थी. मतलब यह जानलेवा हमला था।
पुलिस कर्मी ने आगे पूछा इमरान खान को मारने की प्लानिंग क्यों की? इस पर हमलावर ने कहा कि उधर अजान हो रही होती थी, उधर ये लोग डैक (ऑडियो सिस्टम) लगाकर शोर करते थे। जिस चीज को मैंने अच्छा नहीं माना। क्या इस हमले में उसके साथ कोई और भी था? इस पर हमलावर ने कहा कि मैंने हमले का प्लान अकेले बनाया और हमले को अकेले ही अंजाम दिया। वह बोला कि मैं बाइक पर अकेले आया था।
अभी पढ़ें – Imran Khan Attacked: जिसको बताया जा रहा था हमलवार, उसने बोला मैंने तो बचाया
इसके अलावा एक ओर वीडियो सामने आई है जब हमलावर ने गोली चलाई थी। उसके चंद सेकेंड बाद कंटेनर जिस पर इमरान खान मौजूद थे उसके ऊपर भगदड़ मच गई। लोगों एंबुलेंस के लिए चिल्लाने लगे। सुरक्षा गार्ड इधर-उधर हमलावार की तलाश कर रहें हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 hr agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
1 hr agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
8 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoLIVE: मेरे खिलाफ 45 नहीं, 100 FIR होनी चाहिए- राहुल गांधी
9 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
9 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
23 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines