हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Imran Khan Attack: कंटेनर मार्च के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली मारी

विज्ञापन
घायल इमरान खान और फैसल जावेद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गोली लगने से घायल हो गए हैं। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई।

अभी पढ़ें – Imran Khan Attack : इमरान खान पर हमला करने वाले की तस्वीर आई सामने, हवा में पिस्टल लहरा रहा था युवक 

 

इस फायरिंग में इमरान खान घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम के पैर में गोली लगी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को मौके से पकड़ लिया है। हमलावरों ने बकायदा इमारान खान को टारगेट करते हुए गोली मारी है।

विज्ञापन

इस गोलीबारी में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की आवाज से पैदल मार्च में भगदड़ मच गई। लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे। घायलों में फैसल जावेद खान भी घायल हुए हैं। हमलावर ने भीड़ को पकड़कर सुरक्षाबलों को सौंपा। सुरक्षा बल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर जानने की कोशिश कर रही है कि उसने हमला क्यों किया। यह हमला उसने खुद या फिर किसी के इशारे पर किया है।

बता दें इमरान खान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। दरअसल, पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जो तोहफे लिए थे, उसके बारे में गलत जानकारी दी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Imran Khan Attack: हमलावर ने पूरी मैगजीन कर दी थी खाली, इमरान की मौत चाहता था आरोपी

इमरान खान ने 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे। उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे। जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया। इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी। आरोप लगा कि इमरान को कुल 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसी मामले में इमरान की सदस्यता रद्द करने का फैसला हुआ। जिसका वह विरोध कर रहें हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola