पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास सुरक्षा चौकियों पर लगातार हो रहे ड्रोन हमलों से निपटने के लिए सेना ने एक असामान्य तरीका अपनाया है. खैबर पख्तूनख्वा के संवेदनशील इलाकों में कुछ पुलिस और सैन्य चौकियों के ऊपर मछली पकड़ने वाले जाल लगाए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन जालों का उद्देश्य विस्फोटक लेकर आने वाले ड्रोन को चौकी तक पहुंचने से पहले रोकना है. गौरतलब है कि अप्रैल में हंगू जिले के सरकी पियाला पुलिस चेकपोस्ट पर ड्रोन हमला हुआ था. जिसके बाद अब पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से बचने के लिए नया जुगाड़ लगा रही है.
यह भी पढ़ें: जेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने क्यों बुलाई इमरजेंसी मीटिंग?
TTP लड़ाकों ने सुरक्षाकर्मियों पर की गोलीबारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 अप्रैल को ड्रोन से चौकी पर बम गिराए गए और इसके बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की. हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए. अफगानिस्तान सीमा के नजदीक होने के चलते हंगू लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जिले में 16 ड्रोन हमले हो चुके हैं. हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा कर्मियों को बैरक से बाहर निकलते समय भी अतिरिक्त सुरक्षा का सहारा लेना पड़ता है.
महंगे एंटी-ड्रोन सिस्टम के मुकाबले सस्ता जुगाड़
पाकिस्तान ने इन चौकियों पर महंगे एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने के बजाय फिलहाल जाल का इस्तेमाल शुरू किया है. इन जालों को चौकी की छत और बाहरी दीवारों के बीच ऊपर की तरफ लगाया जा रहा है. एक चेकपोस्ट को इस तरह ढकने में करीब 1,400 डॉलर (लगभग 1.3 लाख रुपये) खर्च होने का दावा किया गया है. इसके मुकाबले आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम की कीमत कई हजार डॉलर से लेकर लाखों डॉलर तक हो सकती है. पिछले कुछ महीनों में कोहाट, करक, बन्नू, लक्की मारवत और डेरा इस्माइल खान समेत अफगानिस्तान सीमा से लगे पांच जिलों की सुरक्षा चौकियों में ऐसे जाल लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की फिर हुई घनघोर बेइज्जती, IND vs PAK मैच को लेकर WCL ने PCB की अजीबोगरीब शर्तें मानने से किया इनकार
संबंधित खबरें
'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 mins agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
41 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
22 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines