Pakistan more than 22 people died in bomb blast Party office attacked in Balochistan: चुनाव से एक दिन पहले हुए भीषण बम ब्लास्ट में पाकिस्तान में 26 लोगों की मौत हो गई है। यह विस्फोट बलूचिस्तान में बलूचिस्तान में चुनाव कार्यालय में हुआ। विस्फोट में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। जहां विस्फोट हुआ है वह इलाका अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा हुआ है। यहां 20 साल से अधिक समय से बलूच राष्ट्रवादी विद्रोह कर रहे हैं। जब विस्फोट हुआ तो वहां पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
राजनीतिक पार्टी के दफ्तर को उड़ाए जाने से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। लोग इधर से उधर भागने लगे। जिस इलाके में विस्फोट हुआ है वहां पाकिस्तानी तालिबान और अन्य आतंकवादी समूह भी हैं। अभी तक किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर ब्लास्ट
बता दें कि पाकिस्तान में जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती गई वैसे वैसे हिंसा की घटनाएं बढ़ती गईं। दो दिन पहले पाकिस्तान चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर बम ब्लास्ट हुआ था। इसके पहले तीन दिनों में ही चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर दो बार बम धमाके हो चुके थे। 5 फरवरी को हुए इस धमके को करने वालों और इसके पीछे की वजह के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
ये भी पढ़ें-Pakistan Election: पाकिस्तान में नई सरकार बनी तो भारत पर क्या होगा असर, कौन-कौन है मैदान में?
ये हमले भी हुए हाल ही में
वहीं 5 फरवरी को ही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर में एक पुलिस स्टेशन पर 30 से अधिक आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। और 6 घायल हुए थे। वहीं 31 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक उम्मीदावर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 31 जनवरी को ही बलूचिस्तान की अवामी नेशनल पार्टी के के एक नेता को मौत के घाट उतार दिया गया था।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहला हमला पिशिन जिले में एक स्वतंत्र चुनाव उम्मीदवार के कार्यालय पर हुआ जिसमें 14 लोग मारे गए थे। इसके बाद अफगान सीमा के पास किला सैफुल्लाह में एक और विस्फोट में जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) के एक कार्यालय को निशाना बनाया गया। जेयूआई एक धार्मिक पार्टी है जिसपर आए दिन आतंकवादी हमले होते रहते हैं। इस हमले में 10 लोग मारे गए थे।
आतंकी हमलों में तेजी के पीछे साजिश
जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के दिनों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमलों में तेजी आई है। लूचिस्तान में जहां बलूच लिबरेशन आर्मी हमले कर रहा है तो वहीं खैबर में पाकिस्तान तालिबान हमले कर रहा है। कहा जा रहा है कि आतंकी हमले की घटनाएं बढ़ना चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी तरह की साजिश है।
मतदान की सभी तैयारियां पूरी
बता दें कि कल यानी गुरुवार को पाकिस्ता में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए 5 लाख से अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 90,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतपत्र वितरित किए गए हैं। आम चुनाव के लिए प्रचार कल यानी मंगलवार को समाप्त हो गया था। पाकिस्तान की कुल जनसंख्या करीब 24 करोड़ है जिसमें से करीब 13 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के इस प्रांत में हिंदू की आबादी 52 फीसदी, फिर भी क्यों चुनाव नहीं जीत पा रहे उम्मीदवार
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
5 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
11 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
17 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
20 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines