इमरान खान जो अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद हैं और आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबर ने सनसनी फैला दी थी। इससे जुड़े सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी तेजी से वायरल हुईं, जिसमें दावा किया गया है कि इमरान खान की मौत हो गई है। हालांकि, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनकी मौत की खबर को झूठा और भ्रामक बताया है। वहीं, अब उनके बेटों का कहना है कि उन्हें एकांत कारावास में रखा जा रहा है, तो कभी-कभी पूरी तरह से अंधेरे में रखा जाता है।
एक्स इन्फ्लुएंसर मारियो नवाफल के साथ एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि उन्होंने सभी लीगल ऑप्शन को खत्म कर दिया था और सार्वजनिक रूप से सामने आने का फैसला किया। क्योंकि उनके अनुसार, यह केवल बदतर होता जा रहा है। कासिम ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि वह वहां जितने समय से हैं, उससे कहीं कम समय तक वहां रहेंगे।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील
उन्होंने पाकिस्तान की शहबाज सरकार की आलोचना भी की है और कहा कि जेल में उनकी स्थिति को “अमानवीय” बताया। इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की। इमरान के दोनों बेटे सुलेमान खान (28) और कासिम खान (26) ब्रिटेन में रहते हैं और पहली बार दोनों ने अपने पिता इमरान खान पर बात की है। बता दें, ऑनलाइन इंटरव्यू में कासिम खान ने कहा कि हर कानूनी रास्ता अपना लिया, अब बोलने के अलावा कुछ नहीं बचा है। हमने हर कानूनी रास्ता अपनाया, लेकिन हर कोशिश बेकार हो रही है और अब हालात ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। इसलिए हमने तय किया है कि अब सार्वजनिक रूप से सामने आकर बात करनी होगी।
बेटों ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उनके पिता को मूलभूत मानवाधिकारों (Fundamental Human Rights) से वंचित रखा जा रहा है और अब सिर्फ रास्ता यही है कि इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए। दूसरे बेटे सुलेमान खान ने कहा कि हमने कानूनी तरीके अपनाए, लेकिन अब सब कुछ शांत हो गया है। इंटरनेशनल मीडिया में भी इस मुद्दे पर सन्नाटा है। बेटों ने यह भी बताया कि उन्हें अदालत ने नवंबर 2023 में अपने पिता से हर सप्ताह बात करने की परमिशन दी थी, लेकिन यह सुविधा हर बार नहीं दी जाती।
बेटों ने की सार्वजनिक अपील
कासिम ने यह साफ किया कि उनका मकसद किसी राजनीतिक लाभ का नहीं, बल्कि एक न्याय की लड़ाई है। हम चाहते हैं कि दुनिया पाकिस्तान पर दबाव डाले, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इमरान खान के बेटों की इस सार्वजनिक अपील ने एक बार फिर पाकिस्तान की न्यायिक प्रक्रिया और मानवाधिकारों की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान खींचा है।
ये भी पढ़ें- 3400 करोड़ के गिफ्ट पर क्या बोले ट्रंप? US प्रेसिडेंट को दुनिया का सबसे महंगा तोहफा देना चाहता है कतर
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
13 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
16 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
17 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
19 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
21 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
22 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines