News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
how many marriages of imran khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या की खबरों के बीच उनके निजी जीवन की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं. खास कर इमरान खान ने अब तक कितनी शादियां की है इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं की बाढ़ सी दिखाई दे रही है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने अब तक तीन शादियां की है. पहली शादी जेमिमा गोल्ड स्मिथ से की और दूसरी शादी रेहम खान से की. इन दोनों शादियों के बाद इमरान खान ने तीसरी शादी बुशरा बीबी से की. जो अभी भी उनकी पत्नी हैं.
इमरान खान ने अपनी पहली शादी 1995 में ब्रिटिश पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता जेमिमा गोल्डस्मिथ से की. यह शादी 9 साल तक चली और फिर 2004 में तलाक हो गया. इमरान खान ने अपनी दूसरी शादी 2015 में ब्रिटिश पत्रकार रेहम खान (Reham Khan) से की. यह शादी महज 10 महीने चली और फिर 2015 में उनका तलाक हो गया.
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जादू -टोना के नाम पर बुशरा बीबी ने अपने घर पर जिंदा मुर्गे जला डाले थे. वहीं, कई लोग ये भी दावा करते हैं कि बुशरा बीबी के पास दो जिन्न भी हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वह नामुमकिन को मुमकिन बनाने के लिए इन “जिन्नों” को भारी मात्रा में “पका हुआ मांस” खिलाती रही हैं. फिलहाल बुसरा बीवी भी जेल में बंद हैं.
यह भी पढ़ें- इमरान खान की मौत की खबर क्यों और कैसे फैली? इन 3 थ्योरीज ने दी अफवाहों को हवा
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।