News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की खबरों ने अचानक अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है. बता दें कि इमरान खान 6 मई 2023 से जेल में बंद हैं. इस दौरान अफवाहें हैं कि जेल के अंदर ही रहस्यमयी परिस्थितियों में इमरान खान की मौत हो गई है या फिर उनकी हत्या कर दी गई है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इमरान की मौत के दावों की भरमार आ गई.
बता दें कि रावलपिंडी की अदियाला कोर्ट के बाहर PTI समर्थकों और उनकी तीन बहनों ने इमरान से न मिलने देने को लेकर विरोध जताया. इस दौरान उनकी बहनों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आई हैं. परिवार की मांग है कि अगर इमरान जेल के अंदर सही-सलामत हैं तो उन्हें इमरान से मिलने दिया जाए.
सोशल मीडिया पर इमरान खान की हत्या को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आ रही हैं. जिसमें पहली थ्योरी ये है कि अदियाला जेल में इमरान खान को जहर देकर मार दिया गया है. हालांकि अभी तक सोशल मीडिया पर किए जा रहे इमरान की मौत के दावों को लेकर कोई पुष्टी नहीं हुई है. वहीं, पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को अफवाह करार दिया है.
वहीं, इमरान खान की तीनों बहनों का कहना है कि कोर्ट ने उन्हें इमरान खान से मिलने की परमिशन दे दी है लेकिन इसके बाद भी तीन हफ्तों से उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है. कुछ ऐसा ही कहना इमरान खान के वकील का भी है. ये वही वकील हैं जिन्हें आज से पहले लगभग हर 15 दिन पर इमरान खान से मिलने दिया जाता था.
इमरान खान के परिवार का कहना है कि उन्हें ना तो इमरान की सेहत से जुड़ी जानकारी दी जा रही है और ना ही ये बताया जा रहा है कि वो अभी कहां हैं. कहा ये भी जा रहा है कि इमरान खान को पाकिस्तान की किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है. एक ये भी थ्योरी सामने आ रही है कि इमरान खान की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है.
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान वर्टिगो और टिनिटस जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं. इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में यह बताया गया है कि उनके एक कान की सुनने की शक्ति लगातार कम हो रही है, जिसका इलाज भी जारी है.
सोशल मीडिया और खबरों की मानें तो एक अफवाह ये भी है कि जेल में इमरान खान की हत्या आर्मी चीफ आसिम मुनीर आईएसआई के इशारे पर जेल में उनका कत्ल कर दिया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।