Fawad Chaudhry VIDEO: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की हालत हुई पतली, पुलिस को देख कार छोड़कर हाईकोर्ट की तरफ भागे

Pakistan, Fawad Chaudhry, Islamabad High Court, Viral Video, Imran Khan

Fawad Chaudhry

Fawad Chaudhry VIDEO: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बीते एक हफ्ते से पूर्व पीएम इमरान खान और मौजूदा शहबाज सरकार के बीच रस्साकसी जारी है। इस बीच मंगलवार को एक नाटकीय वीडियो देखने को मिला। इमरान की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी पुलिस को देखते ही अपनी गाड़ी से उतरकर उल्टे पांव इस्लामाबाद हाईकोर्ट की तरफ भाग पड़े। आसपास खड़े लोग भौचक्का रह गए। कुछ देर बाद फवाद को वकीलों का एक समूह बाहर लेकर आया। उस वक्त फवाद की हालत बुरी थी। वे हांफ रहे थे। उनकी सांसें उखड़ रही थी। फवाद की पत्नी हीबा ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार करने की कोशिश में थी। फिलहाल फवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

देखिए पूरा VIDEO…

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने फवाद को किया रिहा

दरअसल, 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस ने फवाद चौधरी को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के कार्यकर्ताओं को भड़काने और देश की शांति को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि फवाद ने साजिश के तहत हिंसा भड़काई और आगजनी करवाई। मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया।

फवाद चौधरी सफेद रंग की एसयूवी में सवार होकर कोर्ट परिसर से बाहर आए। लेकिन कोर्ट के बाहर पुलिस को देखकर उन्होंने जल्दी से कार का दरवाजा खोला और कोर्ट की तरफ भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फवाद को पुलिस अन्य मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। वहीं, पीटीआई का दावा है कि फवाद को जमानत दिए जाने के बावजूद एक बार फिर से उनका अपहरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

देखिए पूरा VIDEO…

9 मई को हाईकोर्ट से गिरफ्तार हुए थे इमरान

पाकिस्तान रेंजर्स ने 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद हिंसा भड़क उठी। जिसमें करीब 10 लोगों की मौत हुई है। तीन हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ