Pakistan former Major Adil Raza declared terrorist: पाकिस्तान सरकार ने अमीर मुनीर से टक्कर लेने वाले सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा को शेडयूल 4 के तहत आतंकी घोषित किया है. इसी बीच लंदन में उनकी अनुपिस्थिति में उनके घर में हुए हमले के बाद इस मामले पर विवाद बढ़ गया है. आदिल राजा ने इसे खुद के खिलाफ ट्रांसनेशनल दमन की कार्रवाई बताया और कहा कि यह कार्रवाई उनके खिलाफ सरकार की आलोचना करने पर की गई है. आदिल राजा अभी लंदन में हैं, पाकिस्तान की भरसक कोशिशों के बाद भी ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की कोशिशें कामयाब न होने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है.
यह भी पढ़ें: 2 सालों में हजारों डॉक्टर, इंजीनियर्स ने छोड़ा पाकिस्तान, फिर लपेटे में आए आसिम मुनीर
क्या है शेडयूल -4?
शेडयूल -4 पाकिस्तान का एक सख्त कानून है, इसके तहत किसी व्यक्ति की सामाजिक गतिविधियों, बैंकिंग और आवाजाही पर नजर रखी जा सकती है. आदिल राजा का कहना है कि इस सूची में नाम डालने का मकसद मानसिक और सामाजिक रूप से तोड़ना है. न कि कानूनी तौर पर नहीं.
मैं और मेरा परिवार लंदन में असुरक्षित
आदिल राजा ने बताया कि लंदन में उनके घर में उनकी गैर मौजूदगी में अज्ञात हमलावरों ने घुसपैठ कर तोड़फोड़ की. शुक्र इस बात का है कि हमले के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आदिल राजा ने बताया कि हाल ही में इंग्लैंड में कैंब्रिज में इमरान खान के करीबी को निशाना बनाया गया, उसके बाद उनके घर पर हमला हुआ. यह उनकी सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने की सजा है.
यह भी पढ़ें: पाक-बांग्लादेश में कुछ तो खिचड़ी पक रही है, क्या भारत के खिलाफ आने वाले हैं साथ?
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
6 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
11 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
11 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
18 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
20 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
21 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines