Pakistan First Billionaire: कोरोना के बाद से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं चल रही। पाकिस्तान की हालत खस्ता होती दिखाई दे रही है। इस खस्ता हालत और गरीबी में भी देश में कुछ सफल लोग भी हैं। ऐसे में, क्या आपको पता है कि एक व्यक्ति को पाकिस्तान का मुकेश अंबानी कहा जाता है? आखिर कौन है यह शख्स?
उनका नाम मियां मोहम्मद मंशा है। उन्हें पाकिस्तान का मुकेश अंबानी तो कहा जाता है लेकिन दोनों अरबपतियों की दौलत में दूर-दूर तक कोई तुलना नहीं है। मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं, बल्कि एशिया के भी सबसे बड़े रईस हैं और वह दुनिया में नौवें स्थान पर हैं।
कैसे बने इतनी संपत्ति के मालिक?
मियां मोहम्मद मंशा फेमस बिजनेस टाइकून हैं। वह पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। उनका जन्म 1941 में चिनियट, पंजाब, पाकिस्तान में हुआ था। उनका टेक्सटाइल इंडस्ट्री में पुश्तैनी बिजनेस रहा है। मियां मोहम्मद मंशा का निशात ग्रुप बैंकिंग, रियल एस्टेट, कपड़ा, बिजली उत्पादन और सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग में हिस्सेदारी वाला डायवर्सिफाइड समूह है। वह ग्रुप के संस्थापक और सीईओ हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी वर्तमान नेटवर्थ लगभग 5 अरब डॉलर है।
फोर्ब्स की लिस्ट में आया नाम
उन्होंने लंदन से ग्रेजुएशन किया और उनके पिता कॉटन मिल के मालिक थे। मंशा ने अपनी मेहनत से इसे अरबों डॉलर का बिजनेस बना दिया है। मंशा 2005 में सबसे अमीर पाकिस्तानी बने थे। फोर्ब्स 2010 की लिस्ट में उन्हें दुनिया के 937वें सबसे अमीर आदमी के तौर पर रैंक मिली थी। उन्होंने 2008 में एमसीबी बैंक और मलेशिया के मेबैंक की नींव रखी।
कई महंगी विदेशी संपत्तियों के मालिक
पूरे पाकिस्तान में मंशा और उनके फैमिली मेंबर्स सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं। उनके पास लंदन की एक संपत्ति समेत कई महंगी विदेशी संपत्तियां भी हैं। दोनों देशों के बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान के पंजाब में चला गया। यहां उन्होंने एक मिल खड़ी की। मियां के पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री है। उन्होंने देश के सामाजिक विकास पहल और दान से जुड़े कामों में अहम योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट, आसानी से वेरीफाई करें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines