हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान: कराची में चलती बस में लगी आग,18 लोग जिंदा जले, कई घायल

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार रात एक बस में आग लग गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कराची से करीब 90 किलोमीटर दूर नूरियाबाद शहर में हुई। पुलिस का कहना है कि ये बस बाढ़ पीड़ितों को लेकर जा रही थी।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान के सिंध में घर लौट रही हिंदू लड़की का अपहरण, 15 दिन में चौथी घटना

पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि बस में करीब 35 लोग सवार थे। आग किस वजह से लगी ये अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक आग बस के पिछले हिस्से में लगी जिसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बचने के लिए कुछ यात्री बस से कूद गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संसदीय स्वास्थ्य सचिव सिराज कासिम सूमरो ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें