सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की फिर छिछालेदर, बुलेटप्रूफ 'टोपी' लगाकर कोर्ट पहुंचे इमरान खान
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Pakistan Viral Video: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की एक बार फिर सोशल मीडिया पर छिछालेदर हुई है। मामला पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बुलेटप्रूफ हेलमेट से जुड़ा है। दरअसल, मंगलवार को इमरान एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक काले रंग की टोपी पहनी थी जिसे बुलेट प्रूफ हेलमेट बताया जा रहा है। इमरान खान अपने इस बुलेटप्रूफ हेलमेट को लेकर चर्चा में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार (4 अप्रैल) को इमरान अदालत में पेशी के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बुलेटप्रूफ हेलमेट पहना हुआ था। इस दौरान वह चारों ओर से बुलेटप्रूफ शील्ड से घिरे हुए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब चुटकियां ले रहे हैं।
बुलेटप्रूफ टोपी लगाकर अदालत पहुंचे इमरान ख़ान, 'Social Media' पर पाकिस्तान फिर बना हंसी का पात्र
Imran Khan | #ImranKhan pic.twitter.com/1wumyLqo57
— News24 (@news24tvchannel) April 5, 2023
तमिलनाडु की बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने इमरान खान के बुलेटप्रूफ हेलमेट को लेकर पाकिस्तान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि याद दिलाना चाहती हूं, दोनों देश एक ही समय में आजाद हुए थे। लेकिन जो मायने रखता है वह है मूलभूत सिद्धांत, जिस पर राष्ट्र का निर्माण होता है और वो प्यार होता है नफरत नहीं।
The neighbors house in disarray, a bucket on the head of their ex PM to protect from possible head shots. Just to remind , we became free at the same time . What matters is the fundamental principles upon which the nation is built – love and not hate!… pic.twitter.com/TMD1QZe6M8
— KhushbuSundar (@khushsundar) April 4, 2023
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: