PAK के पूर्व PM इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विदेशी फंडिंग मामले में हो सकती है गिरफ्तारी

Pakistan Politics

नई दिल्ली: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को विदेशी फंडिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। शुक्रवार को पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया की ओर से ये जानकारी दी गई है।

बता दें कि शुक्रवार को ही पीटीआई के सपोर्टर अधिकारियों तारिक शफी, हामिद जमान और सैफ नियाज़ी को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने संबंधित अधिकारियों को इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है।

नजरबंद भी किए जा सकते हैं इमरान खान

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने एक योजना तैयार किया है जिसके मुताबिक, पुलिस को पूर्व पीएम इमरान खान को उनके बनिगाला घर में नजरबंद रखने का आदेश दिया गया है। उधर, पीटीआई नेता और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्विटर पर कहा, “शहबाज शरीफ की कल प्रेस कॉन्फ्रेंस और तारिक शफी, हामिद जमान और सैफ नियाजी की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट है कि सरकार ‘आजादी’ की घोषणा के बाद घबरा रही है और डरी हुई है।

इस बीच, एक अन्य पीटीआई नेता सैफुल्ला नियाज़ी को शुक्रवार को एफआईए साइबर क्राइम डिवीजन द्वारा एक अनधिकृत वेबसाइट के संचालन के संदेह में हिरासत में लिया गया था, जिसका उपयोग अवैध धन उगाही के लिए किया जा रहा था।

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कारावास के पीछे की परिस्थितियों के बारे में बताया और उल्लेख किया कि पीटीआई के अधिकारी पार्टी के अवैध धन उगाहने वाले मामले में एफआईए के सामने पेश नहीं हो रहे थे।

इमरान खान ने कार्यकर्ताओं और नेताों से की ये अपील

गिरफ्तारी की आशंका के बीच इमरान खान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस्लामाबाद में ‘हकीकी आजादी मार्च’ की तैयारी करने को कहा है। सोमवार को इमरान खान ने अपने समर्थकों से बड़े पैमाने पर विरोध के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में नए आम चुनाव कराना देश को उसकी मौजूदा स्थिति से बाहर निकालने में मदद करने का सबसे अच्छा विकल्प है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ