---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्तान: जन्मदिन की पार्टी में रेस्तरां ने पानी की जगह परोसा तेजाब, एक बच्ची की हालत गंभीर

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक रेस्तरां के मैनेजर को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो नाबालिगों को पानी की जगह तेजाब परोस दिया गया। दोनों नाबालिगों में से बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी पढ़ें – इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक रेस्तरां के मैनेजर को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो नाबालिगों को पानी की जगह तेजाब परोस दिया गया। दोनों नाबालिगों में से बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अभी पढ़ें इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

घटना 27 सितंबर को ग्रेटर इकबाल पार्क के ‘पोएट रेस्टोरेंट’ में हुई थी। नाबालिगों का अभी भी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित परिवार को सदस्य मुहम्मद आदिल ने बताया कि पोएट रेस्तरां में एक पारिवारिक पार्टी थी।

बच्चे का हाथ जला, बच्ची ने पानी समझकर पी लिया एसिड

शिकायतकर्ता आदिल ने कहा, “जैसे ही कर्मचारियों ने पानी की बोतलें परोसीं, मेरे भतीजे अहमद ने इससे हाथ धोए। इसके तुरंत बाद वह रोने लगा और हमने देखा कि उसके हाथ जल गए क्योंकि पानी की बोतल में एसिड था। इस बीच उनकी ढाई साल की भतीजी वजीहा को उल्टी होने लगी। उसने बोतल में भरे एसिड को पानी समझ कर पी लिया था।

---विज्ञापन---

दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वजीहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने रेस्तरां प्रबंधक और पांच अन्य कर्मचारियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 336 बी (संक्षारक पदार्थ से चोट के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

अभी पढ़ें पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में किया गया बंद।

---विज्ञापन---

पुलिस अधिकारी ताहिर वकास ने सोमवार को पीटीआई को बताया, “हमने रेस्तरां के मैनेजर मुहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया है और शिकायतकर्ता द्वारा नामित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच पूरी होने तक रेस्टोरेंट को भी बंद कर दिया है। अधिकारी ने कहा, “यह एक अजीब घटना है और हम इसकी सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।”

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 04, 2022 03:18 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola