नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सीनियर नेता अबैदुल्ला बेग को शुक्रवार को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। जेल में बंद साथियों की रिहाई की मांग कर रहे आतंकियों के साथ बातचीत के बाद मंत्री को शनिवार को रिहा कर दिया गया।
अभी पढ़ें – पाकिस्तानी रुपया बना दुनिया की सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा, 3.9% बढ़ा
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री समेत दो पर्यटकों को उत्तरी पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र से अगवा किया गया था। बताया जा रहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान मोस्ट वांटेड आतंकवादी कमांडर हबीबुर रहमान पर नंगा पर्वत में 10 विदेशियों की हत्या का आरोप लगाया गया था।
शुक्रवार शाम को किया गया था अगवा
रहमान के साथियों ने शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे डायमेर में चिलास के ठाक गांव में सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई थी। इसी दौरान पूर्व मंत्री और दो अन्य पर्यटकों को अगवा किया गया। सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।
गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के पूर्व प्रवक्ता फैजुल्ला ने कहा कि उन्होंने आतंकियों की हिरासत में मौजूद पूर्व मंत्री से बातचीत की थी और कहा था कि उनकी रिहाई के लिए बातचीत चल रही है। इस बीच, पाकिस्तान की एक समाचार एजेंसी ने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान के बाबूसर रोड से अगवा किए गए बेग घर पहुंच गए हैं।
अभी पढ़ें – PAK के पूर्व PM इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विदेशी फंडिंग मामले में हो सकती है गिरफ्तारी
बता दें कि बेग पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के टिकट पर पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में हुंजा से चुने गए थे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
40 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
5 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
6 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines