Pakistan Election 2024 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं। उनके साथियों पर रोक लगा दी गई थी कि वह उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नाम के तहत चुनाव नहीं लड़ सकते। यहां तक कि उन्हें पार्टी के आइकॉनिक चुनाव चिह्न बैट का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया गया था। ऐसे में बिना बैट चुनावी पिच पर निर्दलीय उतरे इमरान खान के खिलाड़ियों ने फिर भी सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है।
पाकिस्तान में आठ फरवरी को नई सरकार चुनने के लिए मतदान हुआ था। इसकी मतगणना अभी भी चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पीटीआई के समर्थन वाले उम्मीदवारों को 265 में से 100 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 71 और बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) को 54 सीटें मिली हैं। उल्लेखनीय है कि इस आम चुनाव में फर्जीवाड़े और धांधली के आरोप भी लगे हैं।
बरकरार है इमरान खान की लोकप्रियता
निर्दलीय प्रत्याशियों का शानदार प्रदर्शन इमरान खान की लोकप्रियता की ओर इशारा करता है। पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में महंगाई की दर इस समय पूरे एशिया में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी जीत यह भी बताती है कि जनता का पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति से मोहभंग हो रहा है, जिसका प्रतिनिधित्व शरीफ और भुट्टो परिवार के दल करते आए हैं।
युवाओं और मध्यम वर्ग ने जताया भरोसा
पीटीआई के समर्थन वाले निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी दौड़ में आगे चल रहे हैं जबकि उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। यह दिखाता है कि इमरान का आधार कितना मजबूत है। युवा और मध्यम वर्गीय परिवार उन पर भरोसा जता रहे हैं। पीटीआई के चेयरमैन गौहर अली खान ने कहा है कि इमरान के वफादारों ने अधिकांश सीटें जीती हैं और उनके पास सरकार बनाने का पहला अधिकार है। हालांकि यहां निर्दलीय उम्मीदवार सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सकते।
सेना से टकराव ने छीना था प्रधानमंत्री पद
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बैंक कर्मचारी ने कहा कि उसने इमरान खान के समर्थन वाले उम्मीदवार को वोट गिया था क्योंकि पिछली सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम रही है। साल 1992 के क्रिकेट विश्वकप की विजेता पाकिस्तान टीम के कप्तान रहे इमरान खान को पाकिस्तान का सबसे लोकप्रिय नेता माना जाता है। अप्रैल 2022 में सेना से टकराव के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद से ही इमरान जेल की सजा काट रहे हैं।
इमरान-नवाज, दोनों का जीतने का दावा
मतदान के बाद पीटीआई की वेबसाइट पर इमरान खान का एक वीडियो संदेश पोस्ट हुआ था जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था। इसमें उन्होंने अपने प्रत्याशियों को चुनाव में जीत की बधाई दे दी थी औऱ कहा था कि आपने मतदान करके अपनी आजादी की नींव रखी है। उधर, तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ भी अपनी जीत का दावा कर चुके हैं और गठबंधन की सरकार बनाने की फिराक में हैं। हालांकि, यहां असल स्थिति क्या होगी यह समय ही बताएगा।
ये भी पढ़ें: 10 प्वाइंट्स में जानिए पाकिस्तान चुनाव के हालात
ये भी पढ़ें: Imran Khan को जेल में मारने की हुई साजिश!
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू प्रत्याशियों का क्या रहा रिजल्ट
संबंधित खबरें
UAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
35 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
3 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
12 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
18 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
20 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
22 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines