Pakistan Election: मतदान के बीच पुलिस के वाहन पर आतंकियों का हमला

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में मतदान के दौरान बलूचिस्तान समेत अन्य जगहों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इन घटनाओं में 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।

Pakistan Flag
विज्ञापन

Pakistan Election 2024 : पाकिस्तान में आज यानी गुरुवार को नई सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। लेकिन इस दौरान भी पड़ोसी देश में अस्थिरता और हिंसा का दौर जारी है। खबर मिली है कि यहां के बलूचिस्तान में पुलिस के वाहन को बम से निशाना बनाया गया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार धमाके के बाद आतंकियों ने करीब आधे घंटे तक गोलियां बरसाईं।

Advertisment

इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा में भी बम धमाके की जानकारी सामने आई है। यहां एक शख्स की मौत होने की खबर है। यहां एक कथित आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। वहीं, बलूचिस्तान में हुए हमले में जान गंवाने वाले दोनों लोग भी सुरक्षा बलों के कर्मचारी थे। वहीं, लज्जा कस्बे में भी धमाका होने की जानकारी मिली है जिसमें 2 की मौत होने और 9 के घायल होने की खबर है।

बुधवार को भी हुए थे धमाके, गई थी 12 की जान

चुनाव से पहले बुधवार को भी बलूचिस्तान में 2 बम धमाके हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार पहला धमाका पिशिन शहर में हुआ था जिसमें करीब 12 लोगों की जान गई थी और 25 घायल हुए थे। इसके बाद दूसरा धमाका यहां के किला सैफुल्ला शहर में हुआ था। दोनों घटनाओं में कुल 25 लोगों की मौत होने की खबर आई थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इन हमलों को अंजाम देने वाले तालिबान के आतंकी हैं।

विज्ञापन

गंभीर संकट का सामना कर रहा है पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान लंबे समय से राजनीतिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं। इस बीच हो रहे चुनाव में नवाज शरीफ की सत्ता में वापसी की अटकलें जोरों पर हैं। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ बीते साल अक्टूबर में ही देश वापस लौटे थे। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) जीत का पूरा भरोसा जता रही है।

खुल गई सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पूरी पोल

मतदान से पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि इसके लिए सुरक्षा इंतजाम सख्त किए गए हैं। लेकिन, चुनाव से ठीक पहले और चुनाव के दिन भी हुई इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि उसके दावे की हकीकत क्या थी। मतदान होने के दौरान इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने मोबाइल इंटरनेट रोक दिया है। इसके साथ ही ईरान और अफगानिस्तान के साथ सीमा को भी बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ