Pakistan Election 2024 : पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं और इसे लेकर नेताओं का चुनाव प्रचार जोरों पर है। लेकिन इस दौरान कुछ विवाद भी उठ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ननकाना साहिब में अपनी हालिया रैली के दौरान एक लाख पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा कीमत की टोपी पहनी थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खासी आलोचना हो रही है।
https://twitter.com/Muhamma3838896/status/1750866859283599574
बिलावल भुट्टो ने नवाज शरीफ को दी बहस की चुनौती
उधर, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शहबाज शरीफ की चुनौती स्वीकार कर ली है। बिलावल ने तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ को बहस के लिए आमंत्रित किया है। बिलावल भुट्टो इससे पहले भी नवाज को 8 फरवरी से पहले कहीं भी बहस करने की चुनौती दे चुके हैं ताकि मतदाताओं को फैसला लेने में कोई दिक्कत न हो।
पीटीआई ने किया पावर शो, मैनिफेस्टो भी हुआ लॉन्च
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 9 मई 2023 के बाद रविवार को पहली बार अपने देशव्यापी ‘पावर शो’ का आयोजन किया। इसके साथ ही पीटीआई ने 158 पन्नों का अपना मैनिफेस्टो भी लॉन्च किया। इसमें पाकिस्तान के सभी प्रमुख मुद्दों को शामिल किया गया है। पार्टी संस्थापक इमरान खान ने सभी उम्मीदवारों को सड़कों पर उतरकर मतदाताओं से मिलने का निर्देश भी दिया है।
कराची मेयर और सिंध गवर्नर को सस्पेंड करने की मांग
पीटीआई ने शनिवार को कराची प्रांत के मेयर मुर्तजा वहाब और सिंध के गवर्नर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत दाखिल की थी। पार्टी ने दोनों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मुक्त, निष्पक्ष और सही चुनाव कराने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है। इससे एक दिन पहले ही निर्वाचन आयोग ने कराची के मेयर को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया था।
पीटीआई नेता ने किया कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन
पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के जिला निगरानी कार्यालय ने पीटीआई के नेता शोएब शाहीन को कथित तौर पर कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शोएब शाहीन ने इस्लामाबाद में एक वाहन रैली आयोजित कराई थी और इसके लिए संबंधित अधिकारियों से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इसी मामले को लेकर निर्वाचन आयोग ने पीटीआई नेता के खिलाफ कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: जब अखाड़े में बदल गई मालदीव की संसद
ये भी पढ़ें: लुटेरों ने चुराई पेंटिंग, 54 साल बाद खुला राज
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने क्यों दिया तेहरान को अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें: क्या है इसरो का नया मिशन INSAT-3DS?
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
14 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
16 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
17 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines