लुटेरों ने चुराई पेंटिंग, 54 साल बाद खुला राज, FBI ने मालिक तक पहुंचाई 

एफबीआई के अनुसार सजा काट रहे डकैत जोसेफ कोवेलो ने साल 1989 में फ्लोरिडा में एक घर खरीदा था। उस घर में यह पेंटिंग थी। साल 2020 में डकैत की मौत हो गई।

the school mistress

चोरी के 54 साल बाद पेंटिंग बरामद

Stolen British Painting recovered after 54 year: साल 1969 में अमेरिकी लुटेरों द्वारा चुराई एक पेंटिंग अब 54 साल बाद बरामद हुई है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने इसका खुलासा किया है। एफबीआई के अनुसार यह पेंटिंग 18वीं शताब्दी की है और इसे एक परिवार ने 6.23 लाख (इंडियन करेंसी में ) में खरीदा था। इस पेंटिंग का शीर्षक है ‘द स्कूलमिस्ट्रेस’। जानकारी के अनुसार बरामद पेंटिंग के समय की कुछ अन्य पेंटिंग इस समय लंदन के टेट ब्रिटेन आर्ट गैलरी में हैं। यह पेंटिंग काफी महंगी बताई जा रही हैं। जांच एजेंसियां इसकी कीमत का पता लगा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

डकैत के घर से मिली पेटिंग

एफबीआई के अनुसार सजा काट रहे डकैत जोसेफ कोवेलो ने साल 1989 में फ्लोरिडा में एक घर खरीदा था। उस घर में यह पेंटिंग थी। साल 2020 में डकैत की मौत हो गई। अब बीते दिनों एक फाइनेंसर फर्म डकैत की संपत्ति को नीलाम कर रही थी। इस दौरान पता चला कि पेंटिंग से संबंधित कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। शक हुआ कि कहीं यह पेंटिंग चोरी की तो नहीं। इसके बाद मामला एफबीआई तक पहुंचा। जांच में पता चला कि यह पेंटिंग किसी अमेरिकी सांसद की मदद से ही लुटेरों ने साल 1969 में चुराई थी। लेकिन चैलेंज पेंटिंग के मालिक को तलाशना था।

यह पेंटिंग साल 1930 में खरीदी गई थी

एफबीआई की जांच में सामने आया कि यह पेंटिंग साल 1930 में खरीदी गई थी। जिस परिवार ने यह खरीदी अब उसके सदस्य न्यू जर्सी में रहते हैं। छानबीन और पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पेंटिंग के मालिकाना हक रखने वाले परिवार के सदस्य टॉम को यह पेंटिंग सौंप दी है। जानकारी के अनुसार इस समय यह पेंटिंग बेशकीमती है। सोशल मीडिया में 54 साल बाद मिली इस पेटिंग की तस्वीरें वायरल है। कमेंट में लोग इतनी पुरानी पेंटिंग के उसके सही मालिक तक पहुंचाने के लिए एफबीआई की भी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ