हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान ने लॉन्च किया 'बुनयान अल मरसूस' ऑपरेशन, जानें इसका क्या मतलब?

पाकिस्तान की सेना ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में बुनयान अल मरसूस मिशन लॉन्च किया है। उधर भारत लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस तबाह कर दिए हैं।

विज्ञापन
Pakistan Bunyan al Marsous Operation

पाकिस्तान सेना शुक्रवार रात से ही भारत के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रही है। हालांकि भारतीय सेना इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच पाकिस्तान ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन के खिलाफ बुनयान अल मरसूस मिशन लॉन्च किया है। जिसका मतलब होता है मजबूत शीशे से बनी दीवार। यह एक अरबी शब्द है। वैसे भारत के ऑपरेशन से पता चल गया कि उसकी यह शीशे की दीवार कितनी मजबूत है। पाकिस्तान की हर हिमाकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तान के हर हमले को भारत का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर रहा है। पाकिस्तान का एयर डिफेंस कितना कारगर है ये हम पिछले दो-तीन दिनों से देख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हमारा एयर डिफेंस सिस्टम क्या है यह भी अब पूरी दुनिया जान गई है।

ये भी पढ़ेंः कितनी पावरफुल है PAK की फतेह-1? जिसे भारत ने कर दिया ढेर

भारत ने गिराई पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल

बता दें कि सेना ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर शनिवार सुबह ड्रोन और मिसाइल से हमला कर तबाह कर दिया। इससे पहले शुक्रवार रात को 8ः30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्यों के 26 शहरों पर ड्रोन से हमला किया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत पर फतेह-1 मिसाइल से हमला किया। जिसे भारत ने हवा में ही मार गिराया। तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस आज सुबह 12 बजे तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस दौरान पेशावर जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान को क्वेटा के ऊपर से उड़ते हुए देखा गया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की मिसाइलों को भारत के एस-400, एल-70 और जेडयू-23 और शकिल्का जैसे एयर डिफेंस सिस्टम लगातार नेस्तनाबुद कर रहे हैं। उधर पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि भारत बेैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के लिए कितने जरूरी थे तबाह हुए 4 एयरबेस? इन सुविधाओं से थे लैस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें